नात लिरिक्स

Tera Naam Khwaja Moinuddin | Tu Rasool-e-Pak Ki Aal Hai

तेरा नाम ख़्वाजा मुईनुद्दीन | तू रसूल-ए-पाक की आल है

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

तेरा नाम ख़्वाजा मु'ईनुद्दीन, तू रसूल-ए-पाक की आल हैतेरी शान ख़्वाजा-ए-ख़्वाजगाँ, तुझे बेकसों का ख़याल है

तेरा नाम ख़्वाजा मु'ईनुद्दीन, तू रसूल-ए-पाक की आल है

मेरा बिगड़ा बख़्त सँवार दो, मेरे ख़्वाजा ! मुझ को नवाज़ दोतेरी इक निगाह की बात है, मेरी ज़िंदगी का सवाल है

तेरा नाम ख़्वाजा मु'ईनुद्दीन, तू रसूल-ए-पाक की आल है

मैं गदा-ए-ख़्वाजा-ए-चिश्त हूँ, मुझे इस गदाई पे नाज़ हैमेरा नाज़ ख़्वाजा पे क्यूँ न हो, मेरा ख़्वाजा बंदा-नवाज़ है

तेरा नाम ख़्वाजा मु'ईनुद्दीन, तू रसूल-ए-पाक की आल है

मेरा ख़्वाजा 'अता-ए-रसूल है, वो बहार-ए-चिश्त का फूल हैवो बहार-ए-गुलशन-ए-फ़ातिमा, चमन-ए-'अली का निहाल है

तेरा नाम ख़्वाजा मु'ईनुद्दीन, तू रसूल-ए-पाक की आल है

यहाँ भीक मिलती है बे-गुमाँ, ये बड़े सख़ी का है आस्ताँयहाँ सब की भरती हैं झोलियाँ, ये दर-ए-ग़रीब-नवाज़ है

तेरा नाम ख़्वाजा मु'ईनुद्दीन, तू रसूल-ए-पाक की आल है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।