नात लिरिक्स

Taqdeer Se Mili Hai Mohabbat Hussain Ki

तक़दीर से मिली है मोहब्बत हुसैन की

नात ख़्वान: हस्सान अत्तारीशायर: मुहम्मद इल्यास अत्तार क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

तक़दीर से मिली है मोहब्बत हुसैन कीजन्नत में ले के जाएगी उल्फ़त हुसैन की

रब्ब-ए-हुसैन ! वासिता प्यारे हुसैन काफ़िरदौस में 'अता हो रफ़ाक़त हुसैन की

माँ फ़ातिमा तो वालिद-ए-माजिद हैं मुर्तज़ानाना नबी हैं, ख़ूब है क़िस्मत हुसैन की

शेर-ए-ख़ुदा के शेर हैं, बेहद दिलेर हैंमशहूर है जहाँ में शुजा'अत हुसैन की

कुंबा लुटाया, जान भी अपनी निसार कीबे-मिस्ल-ओ-बे-मिसाल शहादत हुसैन की

तख़्त-ए-यज़ीद ख़ाक में मिल कर फ़ना हुआहै आज भी दिलों पे हुकूमत हुसैन की

दिल में रचा ले 'इश्क़ तू ज़हरा के लाल कामहशर में रंग लाएगी चाहत हुसैन की

मौला 'अली के लाल का अदना ग़ुलाम हूँनिस्बत रहे, 'इलाही ! सलामत हुसैन की

बू-बक्र और 'उमर के तुफ़ैल, ऐ ख़ुदा-ए-पाक !मरने से पहले देख लू तुर्बत हुसैन की

महरूम कैसे हो भला मँगता हुसैन काख़ाली फिराना है नहीं 'आदत हुसैन की

भर भर के झोलियाँ लिए जाते हैं सब गदामशहूर है जहाँ में सख़ावत हुसैन की

'अत्तार की ये आरज़ू पूरी हो, या ख़ुदा !इस को दिखा दे ख़्वाब में सूरत हुसैन की

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।