नात लिरिक्स

Tanveer-e-Muhammad Hai Chehra Mere Khwaja Ka | Tasweer-e-Muhammad Hai Mukhda Mere Khwaja Ka

तनवीर-ए-मुहम्मद है चेहरा मेरे ख़्वाजा का | तस्वीर-ए-मुहम्मद है मुखड़ा मेरे ख़्वाजा का

नात ख़्वान: मीलाद रज़ा क़ादरीशायर: सय्यिद अब्दुल हक़ चिश्तीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

तस्वीर-ए-मुहम्मद है मुखड़ा मेरे ख़्वाजा काका'बा है फ़क़ीरों का, रौज़ा मेरे ख़्वाजा का

तनवीर-ए-मुहम्मद है चेहरा मेरे ख़्वाजा काका'बा है फ़क़ीरों का, रौज़ा मेरे ख़्वाजा का

जिस को न यक़ीं आए, अजमेर चला जाएबटता है वहाँ घर-घर सदक़ा मेरे ख़्वाजा का

देखो तो सख़ावत में क्या शान है ख़्वाजा कीखाते हैं शहंशाह भी टुकड़ा मेरे ख़्वाजा का

फूल आए हैं जन्नत से, ख़ुश्बू है मदीने कीगूंदा है फ़रिश्तों ने सेहरा मेरे ख़्वाजा का

शादी मेरे ख़्वाजा की इस शान से होती हैआया है मदीने से सेहरा मेरे ख़्वाजा का

नज़रों में नहीं भाती कौनैन की सुल्तानीशाहों से भी बढ़ कर है मँगता मेरे ख़्वाजा का

ऊँचा है बहुत ऊँचा रुत्बा मेरे ख़्वाजा काहर मुल्क में बजता है डंका मेरे ख़्वाजा का

जब माह-ए-रजब आए ख़्वाजा की छटी ले करसजता है सलीक़े से रौज़ा मेरे ख़्वाजा का

अजमेर में हो जाए तक़दीर न क्यूँ रौशनसरकार का जल्वा है जल्वा मेरे ख़्वाजा का

सरकार-ए-दो-'आलम का ये फ़ैज़-ओ-करम देखोलहराता है दुनिया में झंडा मेरे ख़्वाजा का

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।