नात लिरिक्स

Ai Habeeb-e-Khuda Mere Pyaare Nabi, Bekason Ka Sahaara Tera Naam Hai

ए हबीब-ए-ख़ुदा मेरे प्यारे नबी, बेकसों का सहारा तेरा नाम है

नात ख़्वान: मीलाद रज़ा क़ादरीशायर: मुहम्मद अली ज़हूरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

ए हबीब-ए-ख़ुदा ! मेरे प्यारे नबी !बेकसों का सहारा तेरा नाम हैक्यूँ न दुनिया तेरे नाम पर हो फ़िदाजब ख़ुदा को भी प्यारा तेरा नाम है

ए हबीब-ए-ख़ुदा ! मेरे प्यारे नबी !

ये ज़मीं, आसमाँ, ये मकाँ, ला-मकाँतेरे दम से है रौशन ये सारा जहाँ'अर्श की रौनक़ें, फ़र्श की महफ़िलेंदो-जहाँ का नज़ारा तेरा नाम है

ए हबीब-ए-ख़ुदा ! मेरे प्यारे नबी !

मुंतहा-ए-करम, रहमत-ए-दो-जहाँशाफ़े'-ए-'आसियाँ, मूनिस-ए-बेकसाँउस की क़िस्मत भली, उस की मुश्किल टलीजिस किसी ने पुकारा तेरा नाम है

ए हबीब-ए-ख़ुदा ! मेरे प्यारे नबी !

रोज़-ए-महशर न कोई भी हामी बनाइक सहारा तेरा नाम-ए-नामी बनाउस घड़ी जो मुसीबत में काम आएगारहमतों का इशारा तेरा नाम है

ए हबीब-ए-ख़ुदा ! मेरे प्यारे नबी !

आबरू से जिए, आबरू से मरेफ़िक्र-ए-'उक़्बा ज़हूरी भला क्यूँ करेकोई ग़म कैसे नज़दीक आए भलाजब वज़ीफ़ा हमारा तेरा नाम है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।