नात लिरिक्स

Syed Ne Karbala Mein Wade Nibha Diye Hain

सय्यिद ने कर्बला में वादे निभा दिए हैं

नात ख़्वान: प्रोफ़ेसर अब्दुर्रउफ़ रूफ़ीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सय्यिद ने कर्बला में वा'दे निभा दिए हैंदीन-ए-मुहम्मदी के गुलशन खिला दिए हैं

बोले हुसैन, मौला ! तेरी रिज़ा की ख़ातिरइक एक कर के मैं ने हीरे लुटा दिए हैं

दीन-ए-नबी पे वारी अकबर ने भी जवानी'अब्बास ने भी अपने बाज़ू कटा दिए हैं

ज़ैनब के बाग़ में भी दो फूल थे महकतेज़ैनब ने वो भी दोनों राह-ए-ख़ुदा दिए हैं

ज़हरा के नाज़-पाले, फूलों पे सोने वालेकर्बल की ख़ाक पर वो हीरे लुटा दिए हैं

सरकार होंगे राज़ी उस से भी सुन लो, हाफ़िज़ !दो-चार आँसू रो कर जिस ने बहा दिए हैं

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।