नात लिरिक्स

Meetha Meetha Hai Mere Muhammad Ka Naam

मीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाम

नात ख़्वान: प्रोफ़ेसर अब्दुर्रउफ़ रूफ़ीशायर: हाफ़िज़ मुहम्मद हुसैन हाफ़िज़उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नामउन पे लाखों करोड़ों दुरूद-ओ-सलाम

मीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाममीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाम

जिस ने आ के सँवारा है दारैन कोजिस की रहमत ने ढाँपा है कौनैन कोजिस के दम से ही ये रौनकें हैं तमामउन पे लाखों करोड़ों दुरूद-ओ-सलाम

मीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाममीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाम

ला-मकाँ के बने हैं वोही तो मकींजिन के ना'लैन को चूमे 'अर्श-ए-बरींजो ख़ुदा से हुए 'अर्श पर हम-कलामउन पे लाखों करोड़ों दुरूद-ओ-सलाम

मीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाममीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाम

वक़्त लाए ख़ुदा, जाएँ दरबार परऔर खड़े हो के रौज़ा-ए-सरकार परपेश मिल कर करें हम दुरूद-ओ-सलामउन पे लाखों करोड़ों दुरूद-ओ-सलाम

मीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाममीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाम

इक ख़ुदा की रज़ा जिस का मक़्सूद थाज़ुल्म सहता रहा, शुक्र करता रहाजिस के सब्र-ओ-तहम्मुल के चर्चे हैं आमउन पे लाखों करोड़ों दुरूद-ओ-सलाम

मीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाममीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाम

वोही हसनी-हुसैनी चमन के हैं फूलनूर-ए-मौला-'अली, जान-ए-ज़हरा-बतूलजिन के नाना रसूल-ए-ख़ुदा ज़ी-मक़ामउन पे लाखों करोड़ों दुरूद-ओ-सलाम

मीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाममीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाम

शाह-ए-कौनैन वो, रूह-ए-दारैन वोफ़ख़्र-ए-हसनैन वो, ग़ौस-ए-सक़लैन वोजिन के दर का है हाफ़िज़ भी अदना ग़ुलामउन पे लाखों करोड़ों दुरूद-ओ-सलाम

मीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाममीठा मीठा है मेरे मुहम्मद का नाम

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।