नात लिरिक्स

Sooraj Se Na Chanda Se Na Shama Jalane Se

सूरज से न चँदा से न शमअ जलाने से

नात ख़्वान: अज़मत रज़ा भागलपुरीशायर: अज़मत रज़ा भागलपुरीउपलब्ध: हिंदी

सूरज से न चँदा से, न शम्'अ जलाने से'आलम ये हुआ रौशन, सरकार के आने से

घर-बार महकता है, तक़दीर चमकती हैसरकार-ए-दो-'आलम की मीलाद मनाने से

कोई भी नहीं ऐसा जो रोक सके हम कोहम जश्न मनाएँगे, कह दो ये ज़माने से

मीलाद मनाएँगे, तक़दीर जगाएँगेजो जलते हैं, जल जाएँ, घर-बार सजाने से

इस्लाम की ख़ातिर तुम, घर-बार लुटा देनाये दर्स मिला हम को, आक़ा के घराने से

मशहूर हुआ अज़मत, मक़बूल हुआ अज़मतदर-अस्ल शह-ए-वाला की ना'त सुनाने से

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।