नात लिरिक्स

Sidra Se Bhi Aage Kaun Gaya Jibreel-e-Ameen Se Poochho

सिदरा से भी आगे कौन गया जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

नात ख़्वान: अब्दुल वकील मुबारकपुरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सिदरा से भी आगे कौन गया ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछोमे'राज का दूल्हा कौन बना ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

क्या है तौक़ीर-ए-शाह-ए-उमम, इंसान से हो पाए न रक़मक्या फ़र्श-ए-ज़मीं, क्या 'अर्श-ए-बरीं, सब हैं आक़ा के ज़ेर-ए-क़दमसुल्तान-ए-मदीना का रुत्बा जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

सिदरा से भी आगे कौन गया ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछोमे'राज का दूल्हा कौन बना ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

जिब्रील से रब ने फ़रमाया, जन्नत की सवारी ले कर जामहबूब से ये जा कर कह दे, अब आ के करें वो सैर ज़राफिर कैसे हुई ता'मील ज़रा जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

सिदरा से भी आगे कौन गया ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछोमे'राज का दूल्हा कौन बना ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

हैं महव-ए-राहत शाह-ए-दीं, शश-ओ-पंज में हैं जिब्रील-ए-अमींबेदार करें कैसे शह को, हो जाए कहीं न बे-अदबीता'ज़ीम-ए-नबी होती है क्या ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

सिदरा से भी आगे कौन गया ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछोमे'राज का दूल्हा कौन बना ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

पास आ के रसूल-ए-आ'ज़म के पाँव की जानिब खड़े हुएता'ज़ीम बजा लाए पहले फिर पाँव पे नूरी लब रख केतल्वों को दिया है क्यूँ बोसा ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

सिदरा से भी आगे कौन गया ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछोमे'राज का दूल्हा कौन बना ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

अक़्सा में सवारी जब पहुँची, नबियों की जमा'अत हाज़िर थीकरने को अदा रब का सज्दा, सफ़-बस्ता जमा'अत खड़ी हुईहै शर्फ़-ए-इमामत किसे मिला ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

सिदरा से भी आगे कौन गया ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछोमे'राज का दूल्हा कौन बना ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

पहुँचे आख़िर उस मंज़िल पर, जलते हैं जहाँ जिब्रील के परजिब्रील रुके, सरकार बढ़े, पहुँचे हैं 'अर्श-ए-आ'ज़म परमेहमान-ए-ख़ुदा है कौन बना ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

सिदरा से भी आगे कौन गया ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछोमे'राज का दूल्हा कौन बना ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

क़ैसर ! हैं वही महबूब-ए-ख़ुदा, ताहा यासीन है लक़ब मिलाक़ुरआन-ए-मुक़द्दस ने उन को व-रफ़'अना लका-ज़िक्रक है कहाख़ालिक़ ने जो बख़्शा है रुत्बा, जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

सिदरा से भी आगे कौन गया ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछोमे'राज का दूल्हा कौन बना ? जिब्रील-ए-अमीं से पूछो

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।