नात लिरिक्स

Shah-e-Kaunain Ke Yaaron Ne Bada Kaam Kiya

शाह-ए-कौनैन के यारों ने बड़ा काम किया

नात ख़्वान: ज़ाकिर इस्माईलीशायर: मुफ़्ती मुहम्मद सुहैल सा'दीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

शाह-ए-कौनैन के यारों ने बड़ा काम कियामाल-ओ-जाँ दे के ग़ुलामों ने बड़ा काम किया

साँसें लम्बी हुईं, ता'ज़ीम से वो आईं गईंउन के दरबार में साँसों ने बड़ा काम किया

हर तरफ़ आज भी मौजूद हैं साजिद, लोगो !मौला शब्बीर के सज्दों ने बड़ा काम किया

जो बड़े हैं वो बड़ा काम किया करते हैं'अली असग़र ! तेरे होंटों ने बड़ा काम किया

देख कर लाखों मुसलमान हुए पल भर मेंसच में सादात के चेहरों ने बड़ा काम किया

पढ़ते ही नज़र-ए-करम चोर बने रब वालेशाह-ए-बग़दाद की नज़रों ने बड़ा काम किया

जोगी जयपाल को 'अब्दुल्लाह बना ही डालामेरे ख़्वाजा की खड़ाओं ने बड़ा काम किया

सुल्ह-ए-कुल्ली के इरादों का जनाज़ा निकलाआ'ला हज़रत के नबीरों ने बड़ा काम किया

'उर्स-ए-ख़्वाजा में लगा कर के रज़ा का ना'राफ़ख़्र-ए-अज़हर के दीवानों ने बड़ा काम किया

ख़िदमत-ए-दीन, ये दरगाह-ओ-मदरसे का जमालमेरे गुलज़ार के हाथों ने बड़ा काम किया

इल्तिजाएँ मेरी अल्लाह ने पूरी कर दींसा'दी ! वलियों के वसीलों ने बड़ा काम किया

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।