नात लिरिक्स

Sar Se Paa Tak Har Ada Hai Lajawab

सर से पा तक हर अदा है ला-जवाब

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: मौलाना हसन रज़ा ख़ानउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सर से पा तक हर अदा है ला-जवाबख़ूब-रूयों में नहीं तेरा जवाब

हुस्न है बे-मिस्ल, सूरत ला-जवाबमैं फ़िदा तुम आप हो अपना जवाब

पूछे जाते हैं 'अमल, मैं क्या कहूँ ?तुम सिखा जाओ, मेरे मौला ! जवाब

मेरी हामी है तेरी शान-ए-करीमपुर्सिश-ए-रोज़-ए-क़यामत का जवाब

हैं दु'आएँ संग-ए-दुश्मन का 'इवज़इस क़दर नर्म ऐसे पत्थर का जवाब

पलते हैं हम से निकम्मे बेशुमारहैं कहीं इस आस्ताने का जवाब

रोज़-ए-महशर एक तेरा आसरासब सवालों का जवाब-ए-ला-जवाब

मैं यद-ए-बैज़ा के सदक़े, ऐ कलीम !पर कहाँ उन के कफ़-ए-पा का जवाब

क्या 'अमल तू ने किए ? उस का सवालतेरी रहमत चाहिए, मेरा जवाब

मेहर-ओ-मह ज़र्रे हैं उन की राह केकौन दे नक़्श-ए-कफ़-ए-पा का जवाब

तुम से उस बीमार को सेहत मिलेजिस को दे दें हज़रत-ए-'ईसा जवाब

देख, रिज़वाँ ! दश्त-ए-तयबा की बहारमेरी जन्नत का न पाएगा जवाब

शोर है लुत्फ़-ओ-'अता का शोर हैमाँगने वाला नहीं सुनता जवाब

जुर्म की पादाश पाते अहल-ए-जुर्मउल्टी बातों का न हो सीधा जवाब

पर तुम्हारे लुत्फ़ आड़े आ गएदे दिया महशर में पुर्सिश का जवाब

है हसन महव-ए-जमाल-ए-रू-ए-दोस्तऐ नकीरैन ! इस से फिर लेना जवाब

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।