नात लिरिक्स

Sahara Aamina Ke Laal Denge

सहारा आमिना के लाल देंगे

नात ख़्वान: राओ ब्रदर्सशायर: राओ असद अलीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सहारा आमिना के लाल देंगेवो हर मुश्किल को सर से टाल देंगे

सहारा आमिना के लाल देंगे

जो देंगे, देंगे वो रब की 'अता सेमगर सब को मेरे लजपाल देंगे

सहारा आमिना के लाल देंगे

यक़ीं है, ज़िंदगी में ग़म जो आएँवो हर ग़म को ख़ुशी में ढाल देंगे

सहारा आमिना के लाल देंगे

गदा बन जाएँगे दम भर में सुल्ताँवो झोली में जो टुकड़े डाल देंगे

सहारा आमिना के लाल देंगे

न घबराओ, ग़रीबो बे-सहारो !तलब से भी सिवा वो माल देंगे

सहारा आमिना के लाल देंगे

गुनहगारो ! पशेमाँ हो के आओख़ताओं पर वो पर्दा डाल देंगे

सहारा आमिना के लाल देंगे

तलब कर के तो देखो मुस्तफ़ा सेवो माज़ी से भी बेहतर हाल देंगे

सहारा आमिना के लाल देंगे

तड़प हो तो हुज़ूरी की स'आदतअसद ! वो आप को हर साल देंगे

सहारा आमिना के लाल देंगे

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।