नात लिरिक्स

Ya Muhammad Muhammad Main Kehta Raha

या मुहम्मद मुहम्मद मैं कहता रहा

नात ख़्वान: राओ ब्रदर्सशायर: अल्लामा साइम चिश्तीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

या मुहम्मद मुहम्मद मैं कहता रहानूर के मोतियों की लड़ी बन गईआयतों से मिलाता रहा आयतेंफिर जो देखा तो ना'त-ए-नबी बन गई

या मुहम्मद मुहम्मद मैं कहता रहानूर के मोतियों की लड़ी बन गई

जो भी आँसू बहे मेरे सरकार केसब के सब अब्र-ए-रहमत के छींटे बनेछा गई रात जब ज़ुल्फ़ लहरा गईजब तबस्सुम किया चाँदनी बन गई

या मुहम्मद मुहम्मद मैं कहता रहानूर के मोतियों की लड़ी बन गई

ये तो माना कि जन्नत है बाग़-ए-हसींख़ूबसूरत है सब ख़ुल्द की सर-ज़मींहुस्न-ए-जन्नत को फिर जब समेटा गयासरवर-ए-अंबिया की गली बन गई

या मुहम्मद मुहम्मद मैं कहता रहानूर के मोतियों की लड़ी बन गई

जब छिड़ा तज़्किरा उन के रुख़्सार कावद्दुहा पढ़ लिया, वल-क़मर कह दियाआयतों की तिलावत भी होती रहीना'त भी हो गई, बात भी बन गई

या मुहम्मद मुहम्मद मैं कहता रहानूर के मोतियों की लड़ी बन गई

सब से साइम ज़माने में मा'ज़ूर थासब से बेकस था, बेबस था, मजबूर थाउन को रहम आ गया मेरे हालात परमेरी 'अज़मत मेरी बेबसी बन गई

या मुहम्मद मुहम्मद मैं कहता रहानूर के मोतियों की लड़ी बन गई

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।