नात लिरिक्स

Rabi-un-Noor Aaya Hai

रबीउन्नूर आया है

नात ख़्वान: ग़ुलाम ग़ौस ग़ज़ालीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

रबी'उन्नूर आया है, रबी'उन्नूर आया हैरबी'उन्नूर आया है, रबी'उन्नूर आया है

रहें हाथों में झंडियाँ, चलो बाँटे मिठाईयाँजलाओ मोम-बत्तियाँ, सजे दरवाज़े खिड़कियाँगिराओ जलने वालों के दिलों पर आज बिजलियाँज़मीं महकी, फ़लक चमका है, का'बा मुस्कुराया है

रबी'उन्नूर आया है, रबी'उन्नूर आया हैरबी'उन्नूर आया है, रबी'उन्नूर आया है

फ़रिश्ते झंडे लहराते हैं अब्दुल्लाह की छत परलगी हैं सारी हूरें आमिना बीबी की ख़िदमत परख़ुदा ने लिख दिया ख़त्मुर्रुसूल बाब-ए-रिसालत परनबी-ए-आख़िरी से आज 'आलम जगमगाया है

रबी'उन्नूर आया है, रबी'उन्नूर आया हैरबी'उन्नूर आया है, रबी'उन्नूर आया है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।