नात लिरिक्स

Rab Tala Ki Inayat Hain Imam-e-Jafar

रब तआला की इनायत हैं इमाम-ए-जाफ़र

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

रब त'आला की 'इनायत हैं इमाम-ए-जा'फ़रफ़ातिमा ज़हरा की 'इत्रत हैं इमाम-ए-जा'फ़र

अहल-ए-दिल बोल उठे ये देख के सीरत उन कीमज़हर-ए-शान-ए-रिसालत हैं इमाम-ए-जा'फ़र

उन के शागिर्दों में शामिल हैं इमाम-ए-आ'ज़मऐसे बा-रिफ़'अत-ओ-'अज़मत हैं इमाम-ए-जा'फ़र

सर-ब-ख़म वक़्त का सुल्तान भी है उन के हुज़ूरऐसे सुल्तान-ए-विलायत हैं इमाम-ए-जा'फ़र

मेरी मुश्किल को वो आसान करेंगे पल मेंदाफ़े'-ए-रंज-ओ-मुसीबत हैं इमाम-ए-जा'फ़र

उन की चौखट पे न झुक जाएँ क्यूँ दिल 'उल्मा के'इल्म की बाँटते दौलत हैं इमाम-ए-जा'फ़र

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।