नात लिरिक्स

Rab Ne Kar Diya Elaan Kullu Man Alaiha Faan

रब ने कर दिया एलान कुल्लु मन अलैहा फ़ान

शायर: मौलाना अबू जाफ़रउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

रब ने कर दिया ए'लान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ानबाक़ी होगा बस रहमान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ान

झूटी झूटी दुनिया में झूटी रिश्तेदारी हैटूटे-फूटे वा'दे हैं, कच्ची-कच्ची यारी हैधोका हर-क़दम हर-आन, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ान

रब ने कर दिया ए'लान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ानबाक़ी होगा बस रहमान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ान

रूह जिस्म को एक दिन छोड़ कर यूँ जाएगीतुम जहाँ रहो लेकिन मौत लेने आएगीक्या फ़क़ीर क्या सुल्तान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ान

रब ने कर दिया ए'लान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ानबाक़ी होगा बस रहमान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ान

जब ख़ुदा की मर्ज़ी से सूर फूँका जाएगारब के मा-सिवा हरगिज़ कोई बच न पाएगाहो फ़रिश्ता या इंसान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ान

रब ने कर दिया ए'लान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ानबाक़ी होगा बस रहमान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ान

एक दिन ये सूरज की रौशनी नहीं होगीतारे टूट जाएँगे, चाँदनी नहीं होगीपढ़ के देख ले क़ुरआन, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ान

रब ने कर दिया ए'लान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ानबाक़ी होगा बस रहमान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ान

तू फ़क़त मुसाफ़िर है और ये दुनिया रस्ता हैफिर भी इस हक़ीक़त को तू नहीं समझता हैचार दिन का है मेहमान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ान

रब ने कर दिया ए'लान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ानबाक़ी होगा बस रहमान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ान

झोंपड़ी हो या बंगला सब धँसेंगे, ऐ जा'फ़र !ऊँचे ऊँचे पर्बत भी होंगे रूई के हम-सरजान-दार या बे-जान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ान

रब ने कर दिया ए'लान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ानबाक़ी होगा बस रहमान, कुल्लु मन 'अलैहा फ़ान

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।