नात लिरिक्स

Aap Ka Main Ummati Hun Ye Meri Qismat Huzoor

आप का मैं उम्मती हूँ ये मेरी क़िस्मत हुज़ूर

नात ख़्वान: सय्यिद वलीउल्लाहशायर: मौलाना अबू जाफ़रउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

आप का मैं उम्मती हूँ ये मेरी क़िस्मत, हुज़ूर !मेरे जीवन का है मक़्सद आप से उल्फ़त, हुज़ूर !

मेरा दिल, धड़कन, जिगर, साँसों की मंज़िल आप हैंदर्द की मौजों में इक राहत का साहिल आप हैंजाँ लुटाई जाए जिस पर उस के क़ाबिल आप हैं'इश्क़ का मक़्सूद हैं, मक़्सद हैं हासिल आप हैंमेरी साँसों की रवानी आप की ख़ातिर, हुज़ूर !है फ़िदा कुल ज़िंदगानी आप की ख़ातिर, हुज़ूर !

आप का मैं उम्मती हूँ ये मेरी क़िस्मत, हुज़ूर !मेरे जीवन का है मक़्सद आप से उल्फ़त, हुज़ूर !

आप का हर क़ौल, आक़ा ! मो'तबर मेरे लिएआप के क़दमों का ज़र्रा है क़मर मेरे लिएआप का दीदार मे'राज-ए-नज़र मेरे लिएआप के ना'लैन-ए-अक़्दस ताज-ए-सर मेरे लिएआप से मंसूब हर शय से 'अक़ीदत है, हुज़ूर !सब से बढ़ कर आप से मुझ को मोहब्बत है, हुज़ूर !

आप का मैं उम्मती हूँ ये मेरी क़िस्मत, हुज़ूर !मेरे जीवन का है मक़्सद आप से उल्फ़त, हुज़ूर !

है तमन्ना ख़्वाब में उल्फ़त दिखाऊँ आप कोकह के, या रूही-व-नफ़्सी मैं बुलाऊँ आप कोआप के हस्सान सा गरचे सना-ख़्वाँ मैं नहींहै तमन्ना आप की ना'तें सुनाऊँ आप को'इश्क़ में बन जाऊँ ऐसा मैं भी दीवाना, हुज़ूर !आप दें मुझ को तसल्ली मिस्ल-ए-हन्नाना, हुज़ूर !

आप का मैं उम्मती हूँ ये मेरी क़िस्मत, हुज़ूर !मेरे जीवन का है मक़्सद आप से उल्फ़त, हुज़ूर !

आप की नज़रों ने मोहताजों को सुल्ताँ कर दियाआप की परवाज़ ने 'अक़्लों को हैराँ कर दियाआप की निस्बत ने कमतर को भी ज़ी-शाँ कर दियाआप के पैग़ाम ने हैवाँ को इंसाँ कर दियाअहसन-ओ-अजमल-ओ-अफ़ज़ल या कि हम-रुत्बा, हुज़ूर !ख़ल्क़ में कोई नहीं है आप के जैसा, हुज़ूर !

आप का मैं उम्मती हूँ ये मेरी क़िस्मत, हुज़ूर !मेरे जीवन का है मक़्सद आप से उल्फ़त, हुज़ूर !

आप हैं ऐसे हसीं कि यूसुफ़-ए-किन'आँ फ़िदाआप पर फिर क्यूँ न हो मुझ जैसा इक नादाँ फ़िदाआप पर कुल माल-ओ-ज़र, बाप और मेरी माँ फ़िदाआप पर जिस जिस ने जाँ दी उस पे मेरी जाँ फ़िदाक़ल्ब-ए-जा'फ़र के महल में आप बस्ते हैं, हुज़ूर !बन के बारिश 'इश्क़ की हर दम बरसते हैं, हुज़ूर !

आप का मैं उम्मती हूँ ये मेरी क़िस्मत, हुज़ूर !मेरे जीवन का है मक़्सद आप से उल्फ़त, हुज़ूर !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।