नात लिरिक्स

Peeron Ke Aap Peer Hain Ya Ghaus Al Madad

पीरों के आप पीर हैं या ग़ौस अल-मदद

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: अख़्तर रज़ा ख़ानउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

पीरों के आप पीर हैं, या ग़ौस ! अल-मददअहल-ए-सफ़ा के मीर हैं, या ग़ौस ! अल-मदद

रंज-ओ-अलम कसीर हैं, या ग़ौस ! अल-मददहम 'आजिज़-ओ-असीर हैं, या ग़ौस ! अल-मदद

हम कैसे जी रहे हैं ये तुम से क्या कहेंहम हैं, अलम के तीर हैं, या ग़ौस ! अल-मदद

तीर-ए-नज़र से फेर दो सारे अलम के तीरक्या ये अलम के तीर हैं, या ग़ौस ! अल-मदद

तेरे ही हाथ लाज है, या पीर-ए-दस्त-गीर !हम तुझ से दस्त-गीर हैं, या ग़ौस ! अल-मदद

इदफ़ा' शरार शर, या ग़ौसनल-अबरशर के शरर ख़तीर हैं, या ग़ौस ! अल-मदद

किस दिल से हो बयान-ए-बेदाद-ए-ज़ालिमाँज़ालिम बड़े शरीर हैं, या ग़ौस ! अल-मदद

अहल-ए-सफ़ा ने पाई तुम से रह-ए-सफ़ासब तुम से मुस्तनीर हैं, या ग़ौस ! अल-मदद

सदक़ा रसूल-ए-पाक का झोली में डाल दोहम क़ादरी फ़क़ीर हैं, या ग़ौस ! अल-मदद

दिल की सुनाए अख़्तर दिल की ज़बान मेंकहते ये बहते नीर हैं, या ग़ौस ! अल-मदद

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।