नात लिरिक्स

Pandra Sauwan Ye Milad-e-Shah-e-Abrar Hai | Pandra Sauwin Hai Aai Eid-e-Miladunnabi

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है | पंद्रह सौवीं है आई ईद-ए-मीलादुन्नबी

नात ख़्वान: मुहम्मद अश्फ़ाक़ अत्तारी | मेहमूद अत्तारी | हसनैन रज़ा अत्तारी | अहमद रज़ा अत्तारीशायर: मुहम्मद इल्यास अत्तार क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

पंद्रह सौवीं है आई 'ईद-ए-मीलादुन्नबीझूमो सब इस्लामी भाई ! 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

रब की रहमत ले के आई 'ईद-ए-मीलादुन्नबीख़ूब ख़ुशियाँ साथ लाई 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

नूर की शम'अ है रौशन, नूर की चादर तनीरौशनी हर सम्त छाई 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

छट गए ज़ुल्मत के बादल चार-सू है रौशनीनूर की ख़ैरात लाई 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

गुल महक उट्ठे, चली बाद-ए-बहारी वाह वाहहर कली है मुस्कुराई 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

आमिना बीबी के घर पर नूर की बरसात हैइस से हर शय जगमगाई 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

आ गए लो आमिना के घर मुहम्मद आ गएहै घटा रहमत की छाई 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

झूम कर ना'रे लगाओ मरहबा या मुस्तफ़ा'आशिक़ों की 'ईद आई 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

'आशिक़-ए-मीलाद का है दिल ख़ुशी से बाग़-बाग़उस की क़िस्मत मुस्कुराई 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

मिल के घर-आँगन सजाओ, हर तरफ़ शम'एँ जलाओझूमो झूमो 'ईद आई 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

मदनी परचम ख़ूब लहराओ घरों पर, 'आशिक़ो !है घड़ी ख़ुशियों की आई 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

ग़म गए ख़ुशियों में ढल और दुख गए सुख से बदलदिल की दुनिया जगमगाई 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

तेरे प्यारे की शफ़ा'अत उस को हो, या रब ! नसीबजिस मुसलमाँ ने मनाई 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

तेरे हाथों से पिए, सरकार ! वो कौसर का जामजिस किसी ने भी मनाई 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

तू ख़ुशी से झूम कर, 'अत्तार ! पढ़ उन पर दुरूदख़ुद ख़ुशी भी मुस्कुराई 'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पंद्रह सौवाँ ये मीलाद-ए-शह-ए-अबरार है'ईद दीवानों की जश्न-ए-आमद-ए-सरकार है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।