नात लिरिक्स

Nirali Hai Jo Duniya Se Wo Shafqat Baap Karta Hai

निराली है जो दुनिया से वो शफ़क़त बाप करता है

नात ख़्वान: क़ारी शाहिद महमूद क़ादरीशायर: सुहैल कलीम फ़ारूक़ीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

निराली है जो दुनिया से वो शफ़क़त बाप करता हैअनोखी अपने बच्चों से मोहब्बत बाप करता है

ये बच्चे 'उम्र भर इस का भी बदला दे नहीं पातेअकेला एक दिन में जितनी मेहनत बाप करता है

सभी रिश्ते भी प्यारे हैं मगर औलाद की ख़ातिरकिसी से जो नहीं होती वो हिम्मत बाप करता है

कभी सोचा भी है तुम ने, खिलौने तोड़ने वालो !तुम्हारे ख़्वाब होते हैं हक़ीक़त बाप करता है

ज़माने की सभी मजबूरियों से लड़ के, फ़ारूक़ी !सभी बच्चों की पूरी हर ज़रुरत बाप करता है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।