नात लिरिक्स

Chhaap Tilak Sab Chheeni Re Mose Nainaan Milaay Ke

छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैनाँ मिलाय के

नात ख़्वान: फरीद अयाज़शायर: अमीर ख़ुसरौउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

तन मन धन बाजी लागी रेधन धन मोरे भाग बाजी लागी रे

लागी लागी सब कहें, लागी लगी न अंगलागी तो जब जानिए, जब रहे गुरू के संग

ख़ुसरौ ! रैन सुहाग की जागी पी के संगतन मेरो, मन पीउ को, दोउ भए एक रंग

ख़ुसरौ ! बाजी प्रेम की मैं खेलूँ पी के संगजीत गयी तो पिया मोरे, हारी पी के संग

छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैनाँ मिलाय केबात अगम कह दीन्हीं रे मोसे नैनाँ मिलाय के

बल-बल जाऊँ मैं तोरे रंग-रेजवाअपनी सी रंग दीन्हीं रे मोसे नैनाँ मिलाय के

प्रेम-भटी का मदवा पिलाय केमतवारी कर दीन्हीं रे मोसे नैनाँ मिलाय के

गोरी गोरी बइयाँ, हरी हरी चूड़ियाँबइयाँ पकड़ हर लीन्हीं रे मोसे नैनाँ मिलाय के

ख़ुसरौ ! निजाम के बल-बल जइएमोहे सुहागन कीन्हीं रे मोसे नैनाँ मिलाय के

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।