नात लिरिक्स

Mere Maula Karam Ho Karam

मेरे मौला करम हो करम

नात ख़्वान: इमरान शैख़ अत्तारीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मेरे मौला ! करम हो करम, मेरे मौला ! करम हो करमतुझ से फ़रियाद करते हैं हम, मेरे मौला ! करम हो करम

मेरे मौला ! करम हो करम, मेरे मौला ! करम हो करम

मेरे मौला मौला मौला ! मेरे मौला मौला मौला !मेरे मौला मौला मौला ! मेरे मौला मौला मौला !

ये ज़मीं और ये आसमाँ, तेरे क़ब्ज़े में हैं दो जहाँसब पे तू ही तो है मेहरबाँ, हम तेरे दर से जाएँ कहाँतू ही सुनता है सब की सदा, तू ही रखता है सब का भरम

मेरे मौला ! करम हो करम, मेरे मौला ! करम हो करम

मेरे मौला मौला मौला ! मेरे मौला मौला मौला !मेरे मौला मौला मौला ! मेरे मौला मौला मौला !

भूल बैठे हैं तेरा कहा, तू ने क़ुरआन में जो लिखाआज हैं दर-ब-दर इस तरह, कोई बिखरे लड़ी जिस तरहएक कर हम को बहर-ए-शहा, हम ने ख़ुद पे किए हैं सितम

मेरे मौला ! करम हो करम, मेरे मौला ! करम हो करम

मेरे मौला मौला मौला ! मेरे मौला मौला मौला !मेरे मौला मौला मौला ! मेरे मौला मौला मौला !

बेकसों को सहारा मिले, डूबतों को किनारा मिलेसर से तूफ़ान पल में टले, जो तेरा इक इशारा मिलेतू जो कर दे मेहरबानियाँ, दूर हो जाए हर एक ग़म

मेरे मौला ! करम हो करम, मेरे मौला ! करम हो करम

मेरे मौला मौला मौला ! मेरे मौला मौला मौला !मेरे मौला मौला मौला ! मेरे मौला मौला मौला !

हम कि रंजूर-ओ-बेहाल हैं, बेकस-ओ-ख़स्ता-अहवाल हैंअपने दामन में आँसू हैं बस, पाक कर दे हमारे नफ़सज़िक्र तेरा जहाँ भी करें, एक पल में हों आँखें ये नम

मेरे मौला ! करम हो करम, मेरे मौला ! करम हो करम

मेरे मौला मौला मौला ! मेरे मौला मौला मौला !मेरे मौला मौला मौला ! मेरे मौला मौला मौला !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।