नात लिरिक्स

Mere Dil Ki Satah Par Hai Qadam Zahra Ke Bachchon Ka | Mere Dil Ki Zameen Par Hai Qadam Zahra Ke Bachchon Ka

मेरे दिल की सतह पर है क़दम ज़हरा के बच्चों का | मेरे दिल की जमीं पर है क़दम ज़हरा के बच्चों का

नात ख़्वान: मीलाद रज़ा क़ादरीशायर: तनवीर चिश्तीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मेरे दिल की सतह पर है क़दम ज़हरा के बच्चों कामेरी नस्लों पे है दस्त-ए-करम ज़हरा के बच्चों का

मेरे दिल की जमीं पर है क़दम ज़हरा के बच्चों कामेरी नस्लों पे है दस्त-ए-करम ज़हरा के बच्चों का

ज़माने का कोई भी रंज उसे रुस्वा नहीं करतासुकूनत पा ले जिस सीने में ग़म ज़हरा के बच्चों का

हज़ारों कोशिशें कर ली ज़माने ने झुकाने कीमुझे झुकने नहीं देता भरम ज़हरा के बच्चों का

नबी के दीन की ख़ातिर किए क़ुर्बां बहत्तर सरभुलाएँ किस तरह एहसान हम ज़हरा के बच्चों का

हज़ारो दीदा-वर सदक़े ज़मीन-ए-कर्बला तुझ परतेरी नज़रों ने देखा है 'अज़म ज़हरा के बच्चों का

ख़ुदा के फ़ज़्ल से इज़्न-ए-ज़ियारत का शरफ़ पायाज़हे-क़िस्मत मैं देख आया हरम ज़हरा के बच्चों का

गुलिस्तान-ए-पयंबर का हर इक गुल है गुल-ए-तनवीरमुमासिल ही नहीं, रब की क़सम ! ज़हरा के बच्चों का

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।