नात लिरिक्स

Mere Achchhe Rasool | Mere Achay Rasool

मेरे अच्छे रसूल

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सारे अच्छों में अच्छा समझिये जिसेहै उस अच्छे से अच्छा हमारा नबी

मेरे अच्छे रसूल ! मेरे अच्छे रसूल !मेरे अच्छे रसूल ! मेरे अच्छे रसूल !

कर मुझे माला-मालमेरी झोली में डालअपने क़दमों की धूल

मेरे अच्छे रसूल ! मेरे अच्छे रसूल !मेरे अच्छे रसूल ! मेरे अच्छे रसूल !

तिश्नगी का 'इलाज, या रसूल !संग-ए-अस्वद के पास, या रसूल !चारा-ए-इख़्तिलाज, या रसूल !सब्ज़ गुंबद के पास, या रसूल !

अश्क बन कर दु'आएँमेरी पलकों पे आएँऔर सदाएँ लगाएँचल मुहम्मद के पास

तख़्त माँगूँ न सेजकोई परवाना भेजकर मुझे भी क़बूल

मेरे अच्छे रसूल ! मेरे अच्छे रसूल !मेरे अच्छे रसूल ! मेरे अच्छे रसूल !

तेरी फ़ुर्क़त की धूप, या रसूल !मेरी फ़स्ल-ए-बहार, या रसूल !तेरी यादों का रूप, या रसूल !मेरा जीवन सिंघार, या रसूल !

आँख जल्वा-ब-दोशरूह एहराम-पोशतेरे हल्क़ा-ब-गोशमेरे लैल-ओ-नहार

रौनक़-ए-हस्त-ओ-बूदसिर्फ़ तेरा वुजूदतेरे सच्चे उसूल

मेरे अच्छे रसूल ! मेरे अच्छे रसूल !मेरे अच्छे रसूल ! मेरे अच्छे रसूल !

मेरी साँसों की बाढ़, या रसूल !तेरे आँगन के साथ, या रसूल !मेरा गुज़रे असाढ़, या रसूल !तेरे सावन के साथ, या रसूल !

अब्र-ए-रहमत गवाहबह गए सब गुनाहजब से लिपटी निगाहतेरे दामन के साथ

राह-ए-हक़ पर मुदामचले तेरा ग़ुलामअब न हो कोई भूल

मेरे अच्छे रसूल ! मेरे अच्छे रसूल !मेरे अच्छे रसूल ! मेरे अच्छे रसूल !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।