नात लिरिक्स

Mera Dil Aur Meri Jaan Madine Wale

मेरा दिल और मेरी जान मदीने वाले

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: बेदम शाह वारसीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मेरा दिल और मेरी जान मदीने वाले !तुझ पे सौ जान से क़ुर्बान, मदीने वाले !

भर दे भर दे, मेरे दाता ! मेरी झोली भर देअब न रख बे-सर-ओ-सामान, मदीने वाले !

सब के मतलूब का महबूब है, मतलूब है तूअल्लाह अल्लाह रे ! तेरी शान, मदीने वाले !

काम आती है तेरी ज़ात हर इक दुखिया केमेरी मुश्किल भी हो आसान, मदीने वाले !

फिर तमन्ना-ए-ज़ियारत ने किया दिल बेचैनफिर मदीने का है अरमान, मदीने वाले !

लिख दे लिख दे मेरी क़िस्मत में मदीना लिख देहै तेरी मिल्क क़लम-दान, मदीने वाले !

हश्र में तुम मेरे 'ऐबों को छुपाए रखनाहूँ गुनाहों पे पशेमान, मदीने वाले !

तेरा दर छोड़ के जाऊँ तो कहाँ जाऊँ मैंमेरे आक़ा मेरे सुलतान मदीने वाले !

सग-ए-तयबा मुझे सब कह के पुकारें, बेदम !यही रक्खें मेरी पहचान, मदीने वाले !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।