नात लिरिक्स

Kyun Bhala Bekar Ki Baatein Karein | Har Ghadi Sarkar Ki Baatein Karein

क्यूँ भला बेकार की बातें करें | हर घड़ी सरकार की बातें करें

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: ओवैस रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

क्यूँ भला बेकार की बातें करेंहर घड़ी सरकार की बातें करें

सय्यिद-ए-अबरार की बातें करेंवाक़िफ़-ए-असरार की बातें करें

वद्दुहा वलैल पढ़ कर सुब्ह-ओ-शामगेसू-ओ-रुख़्सार की बातें करें

हम ने देखे हैं बयाबान-ए-'अरबकैसे लाला-ज़ार की बातें करें

जिन की पाकी का बयाँ क़ुरआँ में हैशाह के घर-बार की बातें करें

जिस जगह साइल न लौटे ना-मुरादउस सख़ी दरबार की बातें करें

गर्मी-ए-महशर से बचना है अगरगेसू-ए-ख़मदार की बातें करें

जो लिखे अहमद रज़ा ने, ऐ 'उबैद !आओ उन अश'आर की बातें करें

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।