नात लिरिक्स

Kuchh Karein Apne Yaar Ki Baatein

कुछ करें अपने यार की बातें

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: अख़्तर रज़ा ख़ानउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

कुछ करें अपने यार की बातेंकुछ दिल-ए-दाग़दार की बातें

हम तो दिल अपना दे ही बैठे हैंअब ये क्या इख़्तियार की बातें

मैं भी गुज़रा हूँ दौर-ए-उल्फ़त सेमत सुना मुझ को प्यार की बातें

अहल-ए-दिल ही यहाँ नहीं कोईक्या करें हाल-ए-ज़ार की बातें

पी के जाम-ए-मोहब्बत-ए-जानाँअल्लाह अल्लाह ! ख़ुमार की बातें

मर न जाना मता'-ए-दुनिया परसुन के तू मालदार की बातें

यूँ न होते असीर-ए-ज़िल्लत तुमसुनते गर होशियार की बातें

हर घड़ी वज्द में रहे अख़्तरकीजिए उस दयार की बातें

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।