नात लिरिक्स

Khairat Lene Aa Gaye Mangte Tumhare Khwaja | Mere Khwaja Piya

ख़ैरात लेने आ गए मँगते तुम्हारे ख़्वाजा | मेरे ख़्वाजा पिया

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: ओवैस रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

ख़ैरात लेने आ गए मँगते तुम्हारे, ख़्वाजा !भर दीजिए दामन मुरादों से हमारे, ख़्वाजा !

मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !

मँगतों की रख ले लाज, कर दे सब मुरादें पूरीदामन पसारे आ गए तेरे दुवारे, ख़्वाजा !

मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !

मायूस जाता ही नहीं कोई तुम्हारे दर सेहम को भी दे हसनैन के सर के उतारे, ख़्वाजा !

मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !

तू ने मदद की, हाँ ! मदद की, हाँ ! मदद की तू नेक़ुर्बां तेरे, जब भी तड़प कर हम पुकारे, ख़्वाजा !

मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !

अजमेर का दरबार दिखला, कि सुनाऊँ आ कररो रो के हाल-ए-दिल मेरा तेरे दुवारे, ख़्वाजा !

मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !

देता हूँ तुझ को वास्ता ग़ौस-उल-वरा का, मुझ कोफिर मस्जिद-ए-नबवी के दिखला दे मिनारे, ख़्वाजा !

मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !

ये जगमगाता, नूर बरसाता तुम्हारा रौज़ाशर्मा गए हैं इस के आगे चाँद-तारे, ख़्वाजा !

मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !

हसरत 'उबैद-ए-क़ादरी को दीद की है, मुर्शिद !लिल्लाह, निक़ाब-ए-रुख़ उठा दे प्यारे प्यारे, ख़्वाजा !

मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !मेरे ख़्वाजा पिया ! मेरे ख़्वाजा पिया !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।