नात लिरिक्स

Kaun Hai Ahmad Raza Khan Mujhe Maloom Na Tha | Meri Pehchan Ahmad Raza Khan

कौन है अहमद रज़ा ख़ाँ मुझे मालूम न था | मेरी पहचान अहमद रज़ा ख़ान

नात ख़्वान: हाफ़िज़ ग़ुलाम मुस्तफ़ा क़ादरीशायर: सय्यिद शहरयार अत्तारी मदनीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

शाह-ए-बरेली अहमद रज़ा !शाह-ए-बरेली अहमद रज़ा !

मेरी पहचान, अहमद रज़ा ख़ान

कौन है अहमद रज़ा ख़ाँ, मुझे मा'लूम न थामेरे मुर्शिद ने बताया, मुझे मा'लूम न था

कौन है अहमद रज़ा ख़ाँ, मुझे मा'लूम न था

ना'तें बचपन से सुनी जिस में रज़ा आता थाआ'ला हज़रत का इसम था, मुझे मा'लूम न था

कौन है अहमद रज़ा ख़ाँ, मुझे मा'लूम न था

कंज़ुल-ईमाँ की ज़ियारत मुझे बचपन से हुईआ'ला हज़रत ने लिखा था, मुझे मा'लूम न था

कौन है अहमद रज़ा ख़ाँ, मुझे मा'लूम न था

मेरा ईमान बचा ख़ैर से फ़ैज़ान-ए-रज़ाकौन अपना है पराया, मुझे मा'लूम न था

कौन है अहमद रज़ा ख़ाँ, मुझे मा'लूम न था

साल चौदह को भी न पहुँचे, सँभाला इफ़्तापहला फ़तवा था रज़ा का, मुझे मा'लूम न था

कौन है अहमद रज़ा ख़ाँ, मुझे मा'लूम न था

शहरयार ! अपना इरादा था लिखूँ शान-ए-रज़ाशान-ए-मुर्शिद के बयाँ का, मुझे मा'लूम न था

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।