नात लिरिक्स

Karo Mujh Par Mehrbani Mere Makhdoom Simnani

करो मुझ पर मेहरबानी मेरे मख़्दूम सिमनानी

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: सय्यिद नूर मियाँउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

करो मुझ पर मेहरबानी, मेरे मख़्दूम सिमनानी !तुम्हारी है जहाँ-बानी, मेरे मख़्दूम सिमनानी !

तलाश-ए-हक़-त'आला में हुकूमत तर्क फ़र्मा करहुए महबूब-ए-यज़्दानी, मेरे मख़्दूम सिमनानी !

हज़ारों ग़म के मारों को मिली राहत तेरे दर सेतेरा दरबार ला-सानी, मेरे मख़्दूम सिमनानी !

तवज्जोह की नज़र पड़ जाए तेरी गर, मेरे आक़ा !करे बिल्ली भी मेहमानी, मेरे मख़्दूम सिमनानी !

नसीबा गर वफ़ा मुझ से करे तो आप के दर कीकरूँगा मैं भी दरबानी, मेरे मख़्दूम सिमनानी !

मरीज़ों, ग़म के मारों की मुसीबत दूर करता हैतेरा मुश्किल-कुशा पानी, मेरे मख़्दूम सिमनानी !

मेरे मुर्शिद मु'ईन अशरफ़ को रखियो तुम हिफ़ाज़त मेंहै तेरा बेटा रूहानी, मेरे मख़्दूम सिमनानी !

शह-ए-ख़्वाजा के सदक़े में ख़ुदा-रा कर भी दीजे हलमुनव्वर की परेशानी, मेरे मख़्दूम सिमनानी !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।