नात लिरिक्स

Karam Phir Rasool-e-Khuda Kijiyega

करम फिर रसूल-ए-ख़ुदा कीजिएगा

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: यूसुफ़ अशरफ़ीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

करम फिर रसूल-ए-ख़ुदा कीजिएगामुझे फिर मदीने बुला लीजिएगा

फिरूँ जिस में आराम से रात-दिन मैंवो गलियाँ मुझे भी दिखा दीजिएगा

जियूँ मैं जहाँ तक, पियूँ आब-ए-ज़रकामरुँ आब-ए-कौसर पीला दीजिएगा

मेरे अशरफ़ी पीर-ओ-मुर्शिद के सदक़ेज़रा रुख़ से पर्दा हटा दीजिएगा

जो था 'इश्क़-ए-मुर्शिद में ख़ुसरौ ने देखावो मंज़र मुझे भी दिखा दीजिएगा

मरे जब के यूसुफ़ तो आप उस की, आक़ा !नमाज़-ए-जनाज़ा पढ़ा दीजिएगा

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।