नात लिरिक्स

Karam Mangta Hoon Ata Mangta Hoon | Ilahi Main Tujh Se Dua Mangta Hoon

करम माँगता हूँ अता माँगता हूँ | इलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

करम माँगता हूँ, 'अता माँगता हूँइलाही ! मैं तुझ से दु'आ माँगता हूँ

'अता कर तू शान-ए-करीमी का सदक़ा'अता कर दे शान-ए-रहीमी का सदक़ान माँगूँगा तुझ से तो माँगूँगा किस से ?तेरा हूँ, मैं तुझ से दु'आ माँगता हूँ

करम माँगता हूँ, 'अता माँगता हूँइलाही ! मैं तुझ से दु'आ माँगता हूँ

जो मुफ़्लिस हैं उन को तू दौलत 'अता करजो बीमार हैं उन को सेहत 'अता करमरीज़ों की ख़ातिर शिफ़ा माँगता हूँइलाही ! मैं तुझ से दु'आ माँगता हूँ

करम माँगता हूँ, 'अता माँगता हूँइलाही ! मैं तुझ से दु'आ माँगता हूँ

मेरी जो बहन भी कुँवारी है, मौला !उसे नेक रिश्ता 'अता कर दे, मौला !मैं सदक़ा-ए-ज़हरा सदा माँगता हूँइलाही ! मैं तुझ से दु'आ माँगता हूँ

करम माँगता हूँ, 'अता माँगता हूँइलाही ! मैं तुझ से दु'आ माँगता हूँ

जो नादार हैं, कुछ नहीं जिन के पल्लेउन्हें भी दिखा दे हरम के तू जल्वेहुज़ूरी हो सब की, दु'आ माँगता हूँइलाही ! मैं तुझ से दु'आ माँगता हूँ

करम माँगता हूँ, 'अता माँगता हूँइलाही ! मैं तुझ से दु'आ माँगता हूँ

वतन के भड़कते शरारे बुझा देइसे फिर उख़ुव्वत का गुलशन बना देमैं अम्न-ओ-अमाँ की रिदा माँगता हूँइलाही ! मैं तुझ से दु'आ माँगता हूँ

करम माँगता हूँ, 'अता माँगता हूँइलाही ! मैं तुझ से दु'आ माँगता हूँ

इलाही ! तुझे वास्ता पंज-तन काहो शादाब ग़ुंचा दिलों के चमन कामैं सदक़ा-ए-ग़ौस-उल-वरा माँगता हूँइलाही ! मैं तुझ से दु'आ माँगता हूँ

करम माँगता हूँ, 'अता माँगता हूँइलाही ! मैं तुझ से दु'आ माँगता हूँ

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।