नात लिरिक्स

Jo Ho Chuka Hai Jo Hoga Huzoor Jante Hain

जो हो चुका है जो होगा हुज़ूर जानते हैं

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: ओवैस रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

जो हो चुका है, जो होगा, हुज़ूर जानते हैंतेरी 'अता से, ख़ुदाया ! हुज़ूर जानते हैं

वो मोमिनों की तो जानों से भी क़रीब हुएकहाँ से किस ने पुकारा, हुज़ूर जानते हैं

हिरन ये कहने लगी, छोड़ दे मुझे, सय्याद !मैं लौट आऊँगी वल्लाह, हुज़ूर जानते हैं

हिरन ने, ऊँट ने, चिड़ियों ने की यही फ़रियादकि उन के ग़म का मदावा हुज़ूर जानते हैं

बुला रहे हैं नबी, जा के इतना बोल उसेदरख़्त कैसे चलेगा हुज़ूर जानते हैं

कहाँ मरेंगे अबू-जहल-ओ-'उत्बा-ओ-शैबाकि जंग-ए-बद्र का नक़्शा हुज़ूर जानते हैं

इसी लिए तो सुलाया है अपने पहलू मेंकि यार-ए-ग़ार का रुत्बा हुज़ूर जानते हैं

'उमर ने तन से जुदा कर दिया था सर जिस कावो अपना है कि पराया हुज़ूर जानते हैं

नबी का फ़ैसला न मान कर वो जाँ से गयामिज़ाज 'उमर का है कैसा, हुज़ूर जानते हैं

वोही हैं पैकर-ए-शर्म-ओ-हया-ओ-ज़ुन्नूरैनमक़ाम उन की हया का हुज़ूर जानते हैं

वो ख़ुद शहीद हैं, बेटे, नवासे, पोते शहीद'अली की शान-ए-यगाना हुज़ूर जानते हैं

हैं जिस के मौला हुज़ूर, उस के हैं 'अली मौलाअबू-तुराब का रुत्बा हुज़ूर जानते हैं

मैं उन की बात करूँ ये कहाँ मेरी औक़ातकि शान-ए-फ़ातिमा-ज़हरा हुज़ूर जानते हैं

जिनाँ में कौन हैं सरदार नौजवानों के ?हसन-हुसैन के नाना-हुज़ूर जानते हैं

नहीं है ज़ाद-ए-सफ़र पास जिन ग़ुलामों केउन्हें भी दर पे बुलाना हुज़ूर जानते हैं

ख़ुदा को देखा नहीं और एक मान लियाये जानते थे सहाबा, हुज़ूर जानते हैं

ख़बर भी है ? कि ख़बर सब की है उन्हें कब सेकि जब ये अब था न तब था, हुज़ूर जानते हैं

मुनाफ़िक़ों का 'अक़ीदा, वो ग़ैब-दान नहींसहाबियों का 'अक़ीदा, हुज़ूर जानते हैं

ऐ 'इल्म-ए-ग़ैब के मुन्किर ! ख़ुदा को देखा है ?तुझे भी कहना पड़ेगा, हुज़ूर जानते हैं

उन्हीं के हाथ में हैं कुंजियाँ ख़ज़ानों कीकि किस को देना है कितना, हुज़ूर जानते हैं

है उन के हाथ में क्या-क्या, तुझे ख़बर न मुझेख़ुदा ने कितना नवाज़ा, हुज़ूर जानते हैं

वो कितना फ़ासला था और कलाम था कितनाअव-अदना और फ़-अव्हा हुज़ूर जानते हैं

मिले थे राह में नौ बार किस लिए मूसाकि दीद-ए-हक़ का बहाना हुज़ूर जानते हैं

ख़ुदा ही जाने, 'उबैद ! उन को है पता क्या-क्याहमें पता है बस इतना, हुज़ूर जानते हैं

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।