नात लिरिक्स

Ishq Hamara Haider Hai

इश्क़ हमारा हैदर है

नात ख़्वान: मुहम्मद हस्सान रज़ा क़ादरीशायर: शौक़ फ़रीदीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मौला ! मौला ! मौला ! मौला !

शेर-ए-ख़ुदा ! मुश्किल-कुशा !शेर-ए-ख़ुदा ! मुश्किल-कुशा !

शाह-ए-मर्दां, शेर-ए-यज़्दाँ, क़ुव्वत-ए-परवरदिगारला-फ़ता इल्ला 'अली, ला-सैफ़ इल्ला ज़ुल्फ़िक़ार

'इश्क़ हमारा हैदर है, दिल का उजाला हैदर हैनूर-ए-नबी है, शेर-ए-जली है, जान से प्यारा हैदर है

नाज़-ए-शह-ए-कौनैन है वो, बाबा-ए-हसनैन है वोशौहर-ए-सय्यिदा-ज़हरा, क़ल्ब-ओ-जिगर का चैन है वोनाइब-ए-आक़ा हैदर है, चौथा ख़लीफ़ा हैदर हैदीं पे फ़िदा है, जान-ए-वफ़ा है, रब का प्यारा हैदर है

'इश्क़ हमारा हैदर है, दिल का उजाला हैदर हैनूर-ए-नबी है, शेर-ए-जली है, जान से प्यारा हैदर है

'अली नूँ याद करोरल के फ़रियाद करोहै ग़रीबाँ दा एहो आसरा

'अली साडे दिलाँ विच, 'अली साडे सावाँ विच'अली साडे आसे-पासे, 'अली ए निगावाँ विच'आशिक़ाँ दे डेरे बरी 'अली दियाँ रावाँ विचरब रखे सारियाँ नूँ 'अली दी पनावाँ विच

नफ़्स-ए-नबी हैदर मौला, रब का वली हैदर मौलादोनों जहाँ में है बेशक अख़ी-ए-नबी हैदर मौलाख़ुल्द का रस्ता हैदर है, 'इल्म का दरिया हैदर हैजान-ए-पयम्बर, बोले क़लंदर, विर्द हमारा हैदर है

'इश्क़ हमारा हैदर है, दिल का उजाला हैदर हैनूर-ए-नबी है, शेर-ए-जली है, जान से प्यारा हैदर है

शेर-ए-ख़ुदा ! मुश्किल-कुशा !शेर-ए-ख़ुदा ! मुश्किल-कुशा !

मौलूद-ए-का'बा है वो, कौन भला उस जैसा होऔर शुजा'अत ऐसी कि एक ही हाथ से ख़ैबर कोजिस ने उखाड़ा हैदर है, सब से निराला हैदर हैसय्यिद-ओ-सफ़दर, फ़ातेह-ए-ख़ैबर दिल ने पुकारा हैदर है

'इश्क़ हमारा हैदर है, दिल का उजाला हैदर हैनूर-ए-नबी है, शेर-ए-जली है, जान से प्यारा हैदर है

हैदर जान-ए-रिसालत है, हैदर फ़ख़्र-ए-शुजा'अत हैबाब-ए-'इल्म-ए-नबी हैदर, हैदर नूर-ए-विलायत हैअफ़ज़ल-ओ-आ'ला हैदर है, आक़ा-ओ-मौला हैदर हैख़ून से अपने गुलशन-ए-दीं को जिस ने सँवारा हैदर है

'इश्क़ हमारा हैदर है, दिल का उजाला हैदर हैनूर-ए-नबी है, शेर-ए-जली है, जान से प्यारा हैदर है

ग़ौस-ओ-क़ुतुब अब्दाल सभी और ख़ुदा के सारे वलीज़िक्र उसी का करते हैं, लेते हैं सब नाम-ए-'अलीसब का ना'रा हैदर है, सब ने पुकारा हैदर हैरूह-ए-शरी'अत, शाह-ए-विलायत, चैन हमारा हैदर है

'इश्क़ हमारा हैदर है, दिल का उजाला हैदर हैनूर-ए-नबी है, शेर-ए-जली है, जान से प्यारा हैदर है

नगर नगर उस का चर्चा, उस का दिलों पर है क़ब्ज़ाशौक़-ए-फ़रीदी ! हर मोमिन कहता है हर इक लम्हापीर हमारा हैदर है, अपना सहारा हैदर हैदिल के क़रीं है, सब से हसीं है, आँख का तारा हैदर है

'इश्क़ हमारा हैदर है, दिल का उजाला हैदर हैनूर-ए-नबी है, शेर-ए-जली है, जान से प्यारा हैदर है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।