नात लिरिक्स

Huzoor Meri To Sari Bahaar Aap Se Hai

हुज़ूर मेरी तो सारी बहार आप से है

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: मुहम्मद रफ़ीक़ ज़िया क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

हुज़ूर ! मेरी तो सारी बहार आप से हैमैं बे-क़रार था, मेरा क़रार आप से है

मेरी तो हस्ती ही क्या है, मेरे ग़रीब-नवाज़ !जो मिल रहा है मुझे सारा प्यार आप से है

कहाँ वो अर्ज़-ए-मदीना, कहाँ मेरी हस्तीये हाज़री का सबब बार बार आप से है

गुनाहगार हूँ, आक़ा ! बड़ी नदामत हैक़सम ख़ुदा की ! ये मेरा वक़ार आप से है

मोहब्बतों का सिला कौन ऐसे देता हैसुनहरी जालियों में यार-ए-ग़ार आप से है

हुज़ूर ! आप की यादों में अश्क रहमत हैंये तेरी आँख, ज़िया ! अश्क-बार आप से है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।