नात लिरिक्स

Hamari Hai Dua Shah-e-Ghaus-ul-wara Hara Bhara Rahe Ye Qadri Chaman (All Versions)

हमारी है दुआ शह-ए-ग़ौस-उल-वरा हरा भरा रहे ये क़ादरी चमन

नात ख़्वान: हाफ़िज़ ग़ुलाम मुस्तफ़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

हमारी है दु'आ, शह-ए-ग़ौस-उल-वरा !हरा-भरा रहे ये क़ादरी चमन

हमारी है दु'आ

मैं क़ादरी हूँ, शुक्र है रब्ब-ए-क़दीर काहाथों में मेरे हाथ है पीरान-ए-पीर का

हमारी है दु'आ, शह-ए-ग़ौस-उल-वरा !हरा-भरा रहे ये क़ादरी चमन

हमारी है दु'आ

इमदाद कुन, इमदाद कुन, अज़ बंदे ग़म आज़ाद कुनदर दीन-ओ-दुनिया शाद कुन, या ग़ौस-ए-आज़म दस्त-गीर !

हमारी है दु'आ, शह-ए-ग़ौस-उल-वरा !हरा-भरा रहे ये क़ादरी चमन

हमारी है दु'आ

जिस का कोई नहीं है सहारा, उस के तुम हो सहाराक़ुर्बां जाऊँ मैं, ऐ मेरे मीराँ ! है कितना प्यारा सहारा

चलो, ऐ 'आशिक़ो ! चल के अब देख लोखिला है नूर से ये क़ादरी चमन

हमारी है दु'आ, शह-ए-ग़ौस-उल-वरा !हरा-भरा रहे ये क़ादरी चमन

हमारी है दु'आ

तेरे क़दमों में जो मौत आए, वो मौत कितनी हसीं हो !बख़्शा जाऊँगा रोज़-ए-क़यामत, इतना मुझ को यक़ीं है

तमन्ना है मेरी, हो चादर आप कीख़ुदा करे, यही बने मेरा कफ़न

हमारी है दु'आ, शह-ए-ग़ौस-उल-वरा !हरा-भरा रहे ये क़ादरी चमन

हमारी है दु'आ

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।