नात लिरिक्स

Hain Mere Peer Lasani Muhayyuddin Jilani

हैं मेरे पीर लासानी मुहय्युद्दीन जीलानी

नात ख़्वान: मौलाना उबैद रज़ा अत्तारीशायर: मुफ़्ती अहमद यार ख़ान नईमीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

हैं मेरे पीर लासानी मुहय्युद्दीन जीलानीनबी की शम'-ए-नूरानी मुहय्युद्दीन जीलानी

'अली के लाडले, नूर-ए-निगाह-ए-हज़रत-ए-ज़हरारसूलुल्लाह के जानी मुहय्युद्दीन जीलानी

लक़ब है क़ुत्ब-ए-रब्बानी, शरफ़ महबूब-ए-सुब्हानीहै रुख़ क़िंदील-ए-नूरानी, मुहय्युद्दीन जीलानी

बिलादुल्लाहि मुल्की तह्ता हुक्मी से हुई साबितजहाँ में तेरी सुल्तानी, मुहय्युद्दीन जीलानी !

'अज़ूमन क़ातिलुन 'इंदल-क़िताली शान-ए-'आली हैनहीं कोई तेरा सानी, मुहय्युद्दीन जीलानी !

ब-जुज़ तेरे, शह-ए-बग़दाद ! कोई और क्या जानेमेरे दिल की परेशानी, मुहय्युद्दीन जीलानी !

फ़क़ीर-ए-क़ादरी मैं, बादशाह-ए-क़ादरी तुम होहो दर्द-ए-दिल की दरमानी, मुहय्युद्दीन जीलानी !

ख़ुशी से कर दो मिस्ल-ए-वर्द मेरे गुंचा-ए-दिल कोप-ए-सुल्तान-ए-समनानी, मुहय्युद्दीन जीलानी !

तुम्हारा इक इशारा हो तो मेरा काम बन जाएरफ़ा' हो सारी हैरानी, मुहय्युद्दीन जीलानी !

मदद का वक़्त है, मुश्किल-कुशाई के लिए आओहै बहर-ए-ग़म में तुग़्यानी, मुहय्युद्दीन जीलानी !

ग़ुलाम-ए-दरगह-ए-वाला है सालिक, फिर किधर जाएसुनाने रंज-ए-पिनहानी, मुहय्युद्दीन जीलानी !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।