नात लिरिक्स

Aye Khaliq-o-Malik Rabb-e-Ula Subhanallah Subhanallah | Tu Rab Hai Mera Main Banda Tera

ऐ ख़ालिक़-ओ-मालिक रब्ब-ए-उला सुब्हानल्लाह सुब्हानल्लाह | तू रब है मेरा मैं बंदा तेरा

नात ख़्वान: अल्लामा हाफ़िज़ बिलाल क़ादरीशायर: मुफ़्ती अहमद यार ख़ान नईमीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

ऐ ख़ालिक़-ओ-मालिक रब्ब-ए-'उला ! सुब्हानल्लाह सुब्हानल्लाहतू रब है मेरा मैं बंदा तेरा, सुब्हानल्लाह सुब्हानल्लाह

हम मँगते हैं तू मो'अती है, हम बंदे हैं तू मौला हैमोहताज तेरा हर शाह-ओ-गदा, सुब्हानल्लाह सुब्हानल्लाह

हम जुर्म करें तू 'अफ़्व करे, हम क़हर करें तू मेहर करेघेरे है जहाँ को फ़ज़्ल तेरा, सुब्हानल्लाह सुब्हानल्लाह

तू वाली है हर बेकस का, तू हामी है हर बेबस काहर इक के लिए दर तेरा खुला, सुब्हानल्लाह सुब्हानल्लाह

राज़िक़ है मोर-ओ-मगस का तू, ग़फ़्फ़ार है नेक-ओ-बद का तूहै सब पर तेरी जूद-ओ-'अता, सुब्हानल्लाह सुब्हानल्लाह

हम 'ऐबी हैं सत्तार है तू, हम मुजरिम हैं ग़फ़्फ़ार है तूबद-कारों पर भी ऐसी 'अता, सुब्हानल्लाह सुब्हानल्लाह

तेरे 'इश्क़ में रोए मुर्ग़-ए-सहर, तेरा नाम है मरहम-ए-ज़ख़्म-ए-जिगरतेरे नाम पे मेरी जान फ़िदा, सुब्हानल्लाह सुब्हानल्लाह

ये सालिक मुजरिम आया है और ख़ाली झोली लाया हैदे सदक़ा रहमत-ए-'आलम का, सुब्हानल्लाह सुब्हानल्लाह

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।