नात लिरिक्स

Fazl-e-Rab Se Aaj Meri Behna Hai Dulhan Bani | Madni Wedding Sehra For Islamic Sister

फ़ज़्ल-ए-रब से आज मेरी बहना है दुल्हन बनी | इस्लामी बहनों के लिए मदनी सेहरा

नात ख़्वान: अल्लामा हाफ़िज़ बिलाल क़ादरीशायर: मुहम्मद इल्यास अत्तार क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

फ़ज़्ल-ए-रब से आज मेरी बहना है दुल्हन बनीफूल ख़ुशियों के खिले, चादर हया की है तनी

तुझ को हो शादी मुबारक, हो रही है रुख़्सतीरुख़्सती में तेरी पिन्हाँ क़ब्र की है रुख़्सती

फ़ज़्ल-ए-रब से आज मेरी बहना है दुल्हन बनीफूल ख़ुशियों के खिले, चादर हया की है तनी

घर तेरा हो मुश्कबार और ज़िंदगी भी पुर-बहाररब हो राज़ी, ख़ुश हों तुझ से दो जहाँ के ताजदार

फ़ज़्ल-ए-रब से आज मेरी बहना है दुल्हन बनीफूल ख़ुशियों के खिले, चादर हया की है तनी

मेरी बहना का, ख़ुदाया ! घर सदा आबाद रखफ़ातिमा ज़हरा का सदक़ा, दो-जहाँ में शाद रख

फ़ज़्ल-ए-रब से आज मेरी बहना है दुल्हन बनीफूल ख़ुशियों के खिले, चादर हया की है तनी

मेरी बहना, या ख़ुदा ! गुस्से की हो हरगिज़ न तेज़ये करे सुसराल में हर दम लड़ाई से गुरेज़

फ़ज़्ल-ए-रब से आज मेरी बहना है दुल्हन बनीफूल ख़ुशियों के खिले, चादर हया की है तनी

ये मियाँ-बीवी, इलाही ! मकर-ए-शैताँ से बचेंये नमाज़ें भी पढ़ें और सुन्नतों पर भी चलें

फ़ज़्ल-ए-रब से आज मेरी बहना है दुल्हन बनीफूल ख़ुशियों के खिले, चादर हया की है तनी

ये मियाँ-बीवी चलें हज को, इलाही ! बार-बारबार-बार इन को मदीना भी दिखा, परवरदिगार !

फ़ज़्ल-ए-रब से आज मेरी बहना है दुल्हन बनीफूल ख़ुशियों के खिले, चादर हया की है तनी

तेरा सुसराल अपने रब के फ़ज़्ल से ख़ुश-हाल होतेरा मयका भी करम से रब के माला-माल हो

फ़ज़्ल-ए-रब से आज मेरी बहना है दुल्हन बनीफूल ख़ुशियों के खिले, चादर हया की है तनी

माँ समझ कर जो बहू करती है ख़िदमत सास कीराज करती है सदा सारे घराने पर वही

फ़ज़्ल-ए-रब से आज मेरी बहना है दुल्हन बनीफूल ख़ुशियों के खिले, चादर हया की है तनी

मयके के मत कर फ़ज़ाइल तू बयाँ सुसराल मेंअब समझ सुसराल ही को अपना घर हर हाल में

फ़ज़्ल-ए-रब से आज मेरी बहना है दुल्हन बनीफूल ख़ुशियों के खिले, चादर हया की है तनी

गर नसीहत पर 'अमल 'अत्तार की होगा तेराइंशा-अल्लाह अपने घर में तू सुखी होगी सदा

फ़ज़्ल-ए-रब से आज मेरी बहना है दुल्हन बनीफूल ख़ुशियों के खिले, चादर हया की है तनी

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।