नात लिरिक्स

Hai Ishq-e-Muhammad Se Pur Mera Seena

है इश्क़-ए-मुहम्मद से पुर मेरा सीना

नात ख़्वान: मुहम्मद अनस नज़ीरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

है 'इश्क़-ए-मुहम्मद से पुर मेरा सीनाजो दिल मुज़्तरिब हो तो वज्ह-ए-सकीनायही कैफ़-ओ-मस्ती, यही जाम-ओ-मीनायही मेरा मरना, यही मेरा जीना

मदीना ! मदीना ! मदीना ! मदीनामदीना ! मदीना ! मदीना ! मदीना

मेरी सोच में भी, मेरी बात में भीमेरे ख़्वाब में भी, ख़यालात में भीमेरे ज़िक्र में भी, मुनाजात में भीहै आवाज़ अश्कों की बरसात में भी

मदीना ! मदीना ! मदीना ! मदीनामदीना ! मदीना ! मदीना ! मदीना

लगा लीजिए कहकहे जा रहा हूँमैं अश्कों में अपने बहे जा रहा हूँजुदाई का ग़म भी सहे जा रहा हूँमगर बेख़ुदी में कहे जा रहा हूँ

मदीना ! मदीना ! मदीना ! मदीनामदीना ! मदीना ! मदीना ! मदीना

लगी पूछने मुझ से सारी ख़ुदाईतुझे खा गई है ये किस की जुदाई ?तू है जान-ओ-दिल से ये किस का फ़िदाई ?मेरे ख़ाना-ए-दिल से आवाज़ आई

मदीना ! मदीना ! मदीना ! मदीनामदीना ! मदीना ! मदीना ! मदीना

वही एक मंज़िल है सब मंज़िलों कीबदलती है दुनिया वही ग़ाफ़िलों कीरसाई हो हम जैसे ना-क़ाबिलों कीसदा एक ही है शिकस्ता दिलों की

मदीना ! मदीना ! मदीना ! मदीनामदीना ! मदीना ! मदीना ! मदीना

है 'इश्क़-ए-मुहम्मद से पुर मेरा सीनाजो दिल मुज़्तरिब हो तो वज्ह-ए-सकीनायही कैफ़-ओ-मस्ती, यही जाम-ओ-मीनायही मेरा मरना, यही मेरा जीना

मदीना ! मदीना ! मदीना ! मदीनामदीना ! मदीना ! मदीना ! मदीना

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।