नात लिरिक्स

Faatima Ki Duaa Ka Asar Hain Husain | Haidari Sher Hain Aur Nidar Hain Husain

फ़ातिमा की दु'आ का असर हैं हुसैन | हैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

नात ख़्वान: हाफ़िज़ ताहिर क़ादरी और हाफ़िज़ अहसन क़ादरीशायर: मिस्बाह-उल-हक़ राग़िबउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

या हुसैन ! मौला हुसैन !या हुसैन ! मौला हुसैन !

नबी का लख़्त-ए-जिगर, नूर-ए-'ऐन लिख देना'अली का लाडला, ज़हरा का चैन लिख देनाकिसी भी दौर में मज़लूम की हिमायत मेंज़मीन-ए-ज़ुल्म-ओ-सितम पर हुसैन लिख देना

फ़ातिमा की दु'आ का असर हैं हुसैनहैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

है गवाह इस पे मैदान-ए-कर्ब-ओ-बलाआ रही है ये तारीख़ से भी सदाज़ेर गुस्ताख़ हैं और ज़बर हैं हुसैनहैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

फ़ातिमा की दु'आ का असर हैं हुसैनहैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

हो बयाँ कैसे फ़ज़्ल-ओ-कमाल-ए-हुसैनहर जगह है नबी को ख़याल-ए-हुसैनहैं नबी सज्दे में, पुश्त पर हैं हुसैनहैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

फ़ातिमा की दु'आ का असर हैं हुसैनहैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

इब्न-ए-सा'द-ओ-शिमर हो या इब्न-ए-ज़ियादइब्न-ए-हैदर के दुश्मन हैं सब बद-निहादमर गए सारे, ज़िंदा मगर हैं हुसैनहैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

शहीद मर नहीं सकता, हुसैन ज़िंदा हैनबी की आल का दूल्हा हुसैन ज़िंदा हैयज़ीद दफ़्न है ताबूत-ए-ज़ुल्म में अब भीवफ़ा के बाग़ में मेरा हुसैन ज़िंदा है

इन की ता'ज़ीम करते हैं असहाब भीइब्न-ए-अब्बास भी, इब्न-ए-ख़त्ताब भीबिल-यकीं चाहत-ए-बू-बकर हैं हुसैनहैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

फ़ातिमा की दु'आ का असर हैं हुसैनहैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

जिस्म-ए-अतहर का लेते हैं बोसा कभीफूल जन्नत का कहते हैं वल्लाह कभीया'नी महबूब-ए-ख़ैर-ए-बशर हैं हुसैनहैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

फ़ातिमा की दु'आ का असर हैं हुसैनहैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

हुसैन तेरे लहू से खिला है गुलशन-ए-दींहमारा दीन है ज़िंदा, हुसैन ज़िंदा है

जिस तरफ़ रन में जाते हैं शेर-ए-'अलीवासिल-ए-नार होते हैं दुश्मन सभीक़हर-ओ-बिजली सदा कुफ़्र पर हैं हुसैनहैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

फ़ातिमा की दु'आ का असर हैं हुसैनहैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

जिस के बाबा ने ख़ैबर दिया था उखाड़इस्तेक़ामत के हैं वो, ए राग़िब ! पहाड़सब्र के बाब में मो'तबर हैं हुसैनहैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

फ़ातिमा की दु'आ का असर हैं हुसैनहैदरी शेर हैं और निडर हैं हुसैन

मौला इमाम हुसैन ! मौला इमाम हुसैन !मौला इमाम हुसैन ! मौला इमाम हुसैन !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।