नात लिरिक्स

Aye Mere Maula Mujhe Hajj Par Bula

ऐ मेरे मौला मुझे हज पर बुला

नात ख़्वान: हाफ़िज़ ताहिर क़ादरीशायर: मिस्बाह-उल-हक़ राग़िबउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

अल्लाह ! मेरे अल्लाह !अल्लाह ! मेरे अल्लाह !

मुद्दतों से है मेरी ये इल्तिजाकाश ! मैं भी देख लूँ का'बा तेरातुझ को देता हूँ नबी का वास्ताऐ मेरे मौला ! मुझे हज पर बुला

या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा ! या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा !या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा ! या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा !

जब पड़ेगी का'बे पे पहली नज़रभूल जाऊँगा ग़म-ए-क़ल्ब-ओ-जिगरमुश्किलों से होगा दिल मेरा रिहाऐ मेरे मौला ! मुझे हज पर बुला

या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा ! या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा !या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा ! या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा !

ख़ुश-नसीबों में मेरा भी नाम होरौज़ा-ए-सरकार पर इक शाम होआरज़ू और कुछ नहीं इस के सिवाऐ मेरे मौला ! मुझे हज पर बुला

या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा ! या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा !या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा ! या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा !

वास्ता तुझ को शह-ए-अबरार काफ़ातिमा का, हैदर-ए-कर्रार कामुझ को भी ज़ाइर मदीने का बनाऐ मेरे मौला ! मुझे हज पर बुला

या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा ! या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा !या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा ! या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा !

या ख़ुदा ! दे मौत शहर-ए-यार मेंया'नी पा-ए-अहमद-ए-मुख़्तार मेंहै दिल-ए-राग़िब की भी ये इल्तिजाऐ मेरे मौला ! मुझे हज पर बुला

या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा ! या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा !या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा ! या ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।