नात लिरिक्स

Dil Se Deewana Hoon Dastagir Ka | Ghaus-ul-wara Peeran-e-Peer Ka

दिल से दीवाना हूँ दस्तगीर का | ग़ौस-उल-वरा पीरान-ए-पीर का

नात ख़्वान: यश्फ़ीन अजमल शैख़उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

अपने करम से भर दिया कासा फ़क़ीर कादुनिया में मुझ को दे दिया रुत्बा अमीर का

मैं क़ादरी हूँ, शुक्र है रब्ब-ए-क़दीर काहाथों में मेरे हाथ है पीरान-ए-पीर का

मुश्किल पड़े तो याद करो दस्त-गीर कोबग़दाद वाले हज़रत-ए-पीरान-ए-पीर को

यही वो ग़ौस हैं मुर्दों को जिलाने वालेइन्हें कहते हैं मुहम्मद के घराने वाले

दिल से दीवाना हूँ दस्त-गीर काग़ौस-उल-वरा, पीरान-ए-पीर का

ग़ौस-ए-आ'ज़म सब पीरों के पीर हैंदुखियों के दाता हैं, दस्त-गीर हैंमर्तबा बड़ा है बड़े पीर काग़ौस-उल-वरा, पीरान-ए-पीर का

दिल से दीवाना हूँ दस्त-गीर काग़ौस-उल-वरा, पीरान-ए-पीर का

एक दिन देखिए दरिया पे हुवा उन का गुज़रग़म की मारी हुई बुढ़िया पे पड़ी उन की नज़र

रोती बुढ़िया नज़र आई तो वहाँ ठहर गएउन को जाना था कहाँ और कहाँ ठहर गए

पूछा बुढ़िया से, बता किस ने सताया है तुझे ?दुख दिया, दर्द दिया, किस ने सताया है तुझे ?

बोली बुढ़िया कि समुंदर में बराती डूबेजितने पानी में थे डूबे हुवे, साथी निकले

डूबी जो कश्ती थी वो निकाल दीएक बुढ़िया की क़िस्मत सँवार दीलिखा पूरा हो गया तक़दीर काग़ौस-उल-वरा, पीरान-ए-पीर का

डूबी जो कश्ती थी वो निकाल दीआई मुश्किल, मीराँ ! तुम ने टाल दीजल्वा रौशन है रौशन-ज़मीर काग़ौस-उल-वरा, पीरान-ए-पीर का

दिल से दीवाना हूँ दस्त-गीर काग़ौस-उल-वरा, पीरान-ए-पीर का

हसनी हैं, हुसैनी हैं, वो दस्त-गीरपंज-तनी हैं मेरे पीरान-ए-पीरमैं दीवाना हूँ उन की तस्वीर काग़ौस-उल-वरा, पीरान-ए-पीर का

दिल से दीवाना हूँ दस्त-गीर काग़ौस-उल-वरा, पीरान-ए-पीर का

इक नज़र, मीराँ मुहियुद्दीन ! करआप का दर छोड़ के जाएँ किधरसदक़ा दे दो शब्बर-ओ-शब्बीर काग़ौस-उल-वरा, पीरान-ए-पीर का

दिल से दीवाना हूँ दस्त-गीर काग़ौस-उल-वरा, पीरान-ए-पीर का

शान उन की वलियों में है बे-नज़ीरमैं भी हूँ, अयाज़ ! उसी दर का फ़क़ीरदामन वो भर देंगे मुझ ग़रीब काग़ौस-उल-वरा, पीरान-ए-पीर का

सारे 'आलम में है रौशन उन का नाममैं भी हूँ, अयाज़ ! उसी दर का ग़ुलाममँगता हूँ मैं शह-ए-बे-नज़ीर काग़ौस-उल-वरा, पीरान-ए-पीर का

दिल से दीवाना हूँ दस्त-गीर काग़ौस-उल-वरा, पीरान-ए-पीर का

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।