नात लिरिक्स

Chamak Tujh Se Pate Hain Sab Pane Wale | Mera Dil Bhi Chamka De Chamkane Wale

चमक तुझ से पाते हैं सब पाने वाले | मेरा दिल भी चमका दे चमकाने वाले

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: इमाम अहमद रज़ा ख़ानउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

चमक तुझ से पाते हैं सब पाने वालेमेरा दिल भी चमका दे चमकाने वाले

बरसता नहीं देख कर अब्र-ए-रहमतबदों पर भी बरसा दे बरसाने वाले

मदीने के ख़ित्त़े ! ख़ुदा तुझ को रक्खेग़रीबों फ़क़ीरों के ठहराने वाले

तू ज़िंदा है वल्लाह, तू ज़िंदा है वल्लाहमेरे चश्म-ए-'आलम से छुप जाने वाले

मैं मुजरिम हूँ, आक़ा ! मुझे साथ ले लोकि रस्ते में हैं जा-ब-जा थाने वाले

हरम की ज़मीं और क़दम रख के चलनाअरे सर का मौक़ा' है, ओ जाने वाले !

चल उठ जब्हा-फ़र्सा हो साक़ी के दर परदर-ए-जूद ऐ मेरे मस्ताने वाले !

तेरा खाएँ तेरे ग़ुलामों से उलझेंहैं मुन्किर 'अजब खाने ग़ुर्राने वाले

रहेगा यूँ ही उन का चर्चा रहेगापड़े ख़ाक हो जाएँ जल जाने वाले

अब आई शफ़ा'अत की सा'अत अब आईज़रा चैन ले, मेरे घबराने वाल !

रज़ा ! नफ़्स दुश्मन है दम में न आनाकहाँ तुम ने देखे हैं चन्द्राने वाले

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।