नात लिरिक्स

Charon Taraf Noor Chhaya | Aaqa Ka Milad Aaya

चारों तरफ़ नूर छाया | आक़ा का मीलाद आया

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: ओवैस रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

या रसूलल्लाह ! या हबीबल्लाह !या रसूलल्लाह ! या हबीबल्लाह !

सल्ला 'अलैका या रसूलल्लाह !व सल्लिम 'अलैका या हबीबल्लाह !

अहल-व्व-सहलन मरहबा, या रसूलल्लाह !

चारों-तरफ़ नूर छाया, आक़ा का मीलाद आयाख़ुशियों का पैग़ाम लाया, आक़ा का मीलाद आया

अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह !

शम्स-ओ-क़मर और तारे, क्यूँ न हों ख़ुश आज सारेउन से ही तो नूर पाया, आक़ा का मीलाद आया

अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह !

ख़ुशियाँ मनाते हैं वोही, धूमें मचाते हैं वोहीजिन पर हुवा उन का साया, आक़ा का मीलाद आया

अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह !

है शाद हर इक मुसलमाँ, करता है घर घर चराग़ाँगलियों को भी जगमगाया, आक़ा का मीलाद आया

अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह !

मुख़्तार-ए-कुल माने जो उन्हें, नूरी-बशर जाने जो उन्हेंना'रा उसी ने लगाया, आक़ा का मीलाद आया

अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह !

जो आज महफ़िल में आए, मन की मुरादें वो पाएसब पर करम हो, ख़ुदाया ! आक़ा का मीलाद आया

अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह !

ग़ौस-उल-वरा और दाता ने, मेरे रज़ा और ख़्वाजा नेसब ने ही दिन ये मनाया, आक़ा का मीलाद आया

अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह !

ना'त-ए-नबी तुम सुनाओ, 'इश्क़-ए-नबी को बढ़ाओहम को रज़ा ने सिखाया, आक़ा का मीलाद आया

अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह !

जिस को शजर जानते हैं, कहना हजर मानते हैंऐसा नबी हम ने पाया, आक़ा का मीलाद आया

अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह !

दिल जगमगाने लगे हैं, सब मुस्कुराने लगे हैंइक कैफ़ सा आज छाया, आक़ा का मीलाद आया

अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह !

कर, ऐ 'उबैद ! उन की मिदहत, तुझ पर ख़ुदा की हो रहमततू ने मुक़द्दर ये पाया, आक़ा का मीलाद आया

अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह ! अल्लाह !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।