नात लिरिक्स

Auj Pana Mere Huzoor Ka Hai

औज पाना मेरे हुज़ूर का है

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: ओवैस रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

औज पाना मेरे हुज़ूर का है'अर्श जाना मेरे हुज़ूर का है

लाए जन्नत से जिब्रईल बुर्राक़आज जाना मेरे हुज़ूर का है

'अर्श से भी परे वो हो आएआना जाना मेरे हुज़ूर का है

हक़ त'आला का जल्वा रातों-रातदेख आना मेरे हुज़ूर का है

शादियाने बजे शब-ए-मे'राजआज जाना मेरे हुज़ूर का है

ला'ल-ओ-याक़ूत-ओ-नीलम-ओ-मरजानहर ख़ज़ाना मेरे हुज़ूर का है

देने वाली है ज़ात अल्लाह कीपर दिलाना मेरे हुज़ूर का है

बैठे बैठे मदीना घूम आएक्या बुलाना मेरे हुज़ूर का है

क़ब्र का ख़ौफ़ हो मुझे क्यूँकरवाँ पे आना मेरे हुज़ूर का है

ग़म न महशर की धूप का है कि वाँशामियाना मेरे हुज़ूर का है

भाई भाई मुहाजिरो-ओ-अंसारदिल मिलाना मेरे हुज़ूर का है

जाम-ए-शीर एक सेर सत्तर हैंये पिलाना मेरे हुज़ूर का है

चाँद क्यूँकर न होगा दो टुकड़ेहुक्म पाना मेरे हुज़ूर का है

बे-ज़बाँ बोल उठे हथेली मेंजब पढ़ाना मेरे हुज़ूर का है

छा गए अब्र झूम कर बरसेहाथ उठाना मेरे हुज़ूर का है

मुझ सा 'आसी भी ख़ुल्द में पहुँचाबख़्शवाना मेरे हुज़ूर का है

जान बे-जाँ बदन में लौट आईमुस्कुराना मेरे हुज़ूर का है

काश ! कहने लगें ये लोग, 'उबैद !तू दीवाना मेरे हुज़ूर का है

दिल 'उबैद-ए-रज़ा का है गुलशनदिल सजाना मेरे हुज़ूर का है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।