नात लिरिक्स

Apne Qadmon Mein Bula Khwaja Piya Khwaja Piya

अपने क़दमों में बुला ख़्वाजा पिया ख़्वाजा पिया

नात ख़्वान: मुहम्मद अश्फ़ाक़ अत्तारीशायर: मुहम्मद इल्यास अत्तार क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

अपने क़दमों में बुला, ख़्वाजा पिया ! ख़्वाजा पिया !और जल्वा भी दिखा, ख़्वाजा पिया ! ख़्वाजा पिया !

आह ! कितनी देर से मैं दूर हूँ अजमेर सेजाने मैं कब आऊँगा, ख़्वाजा पिया ! ख़्वाजा पिया !

दिल से दुनिया की मोहब्बत की मुसीबत दूर होदे दो 'इश्क़-ए-मुस्तफ़ा, ख़्वाजा पिया ! ख़्वाजा पिया !

तेरी उल्फ़त में जियूँ, तेरी मोहब्बत में मरूँहो करम ऐसा, शहा ख़्वाजा पिया ! ख़्वाजा पिया !

या मु'ईनद्दीन अजमेरी ! करम की भीक दोअज़ पए ग़ौस-ओ-रज़ा, ख़्वाजा पिया ! ख़्वाजा पिया !

आफ़तों की आँधियाँ कर दूर, दे अम्न-ओ-अमाँबहर-ए-ख़ाक-ए-कर्बला, ख़्वाजा पिया ! ख़्वाजा पिया !

शब्बर-ओ-शब्बीर का सदक़ा, बलाएँ दूर होंऐ मेरे मुश्किल-कुशा ! ख़्वाजा पिया ! ख़्वाजा पिया !

झोलियाँ भरते हो मँगतों की, मुझे भी हो 'अताहिस्सा-ए-जूद-ओ-सख़ा, ख़्वाजा पिया ! ख़्वाजा पिया !

ख़ातिमा बिल-ख़ैर हो मीठे मदीने में मेराहाथ उठा कर कर दु'आ, ख़्वाजा पिया ! ख़्वाजा पिया !

एक ज़र्रा हो 'अता, 'अत्तार के हो जाएगाख़्वाजा ! घर भर का भला, ख़्वाजा पिया ! ख़्वाजा पिया !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।