नात लिरिक्स

Apne Daman-e-Shafaat Mein Chhupaye Rakhna | Mere Sarkar Meri Baat Banaye Rakhna

अपने दामान-ए-शफ़ाअत में छुपाए रखना | मेरे सरकार मेरी बात बनाए रखना

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: सय्यिद ख़ालिद अब्दुल्लाह अशरफ़ीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

अपने दामान-ए-शफ़ा'अत में छुपाए रखनामेरे सरकार ! मेरी बात बनाए रखना

आप की याद से आबाद है दिल मेरा, हुज़ूर !बंदा-परवर ! मेरी हस्ती को बसाए रखना

आप याद आएँ तो फिर याद न आए कोईग़ैर की याद मेरे दिल से भुलाए रखना

इसी मंसब का तलबगार हूँ मैं भी, आक़ा !ख़ाक हूँ मैं, मुझे क़दमों से लगाए रखना

जब सवा नेज़े पे ख़ुर्शीद-ए-क़यामत होगाअपनी ज़ुल्फ़ों के गुनहगार पे साए रखना

मैं ने माना कि निकम्मा हूँ, मगर आप का हूँमुझ निकम्मे को भी, सरकार ! निभाए रखना

उन के हो जाओ, हर इक चीज़ उन्हीं से माँगोअपने दामन में न एहसान पराए रखना

उन के आने की घड़ी है, वो हैं आने वालेमेरे सरकार की महफ़िल को सजाए रखना

शायद इस राह से, ख़ालिद ! मेरे आक़ा ग़ुज़रेंअपनी पलकों को सर-ए-राह बिछाए रखना

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।