नात लिरिक्स

Allah Se Kya Pyar Hai Usman-e-Ghani Ka

अल्लाह से क्या प्यार है उस्मान-ए-ग़नी का

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: मौलाना हसन रज़ा ख़ान बरेलवीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

अल्लाह से क्या प्यार है 'उस्मान-ए-ग़नी कामहबूब-ए-ख़ुदा यार है 'उस्मान-ए-ग़नी का

रंगीन वो रुख़्सार है 'उस्मान-ए-ग़नी काबुलबुल गुल-ए-गुलज़ार है 'उस्मान-ए-ग़नी का

गर्मी पे ये बाज़ार है 'उस्मान-ए-ग़नी काअल्लाह ख़रीदार है 'उस्मान-ए-ग़नी का

क्या ला'ल शकर-बार है 'उस्मान-ए-ग़नी काक़ंद एक नमक-ख़्वार है 'उस्मान-ए-ग़नी का

सरकार 'अता-पाश है 'उस्मान-ए-ग़नी कादरबार दुरर-बार है 'उस्मान-ए-ग़नी का

दिल-सोख़्त-ओ-हिम्मत-जिगर अब होते हैं ठंडेवो साया-ए-दीवार है 'उस्मान-ए-ग़नी का

जो दिल को ज़िया दे, जो मुक़द्दर को जिला देवो जल्वा-ए-दीदार है 'उस्मान-ए-ग़नी का

जिस आईना में नूर-ए-इलाही नज़र आएवो आईना रुख़्सार है 'उस्मान-ए-ग़नी का

सरकार से पाएँगे मुरादों पे मुरादेंदरबार ये दुर-बार है 'उस्मान-ए-ग़नी का

आज़ाद गिरिफ़्तार-ए-बला-ए-दो-जहाँ हैआज़ाद गिरिफ़्तार है 'उस्मान-ए-ग़नी का

बीमार है जिस को नहीं आज़ार-ए-मोहब्बतअच्छा है जो बीमार है 'उस्मान-ए-ग़नी का

अल्लाहु-ग़नी हद नहीं इन'आम-ओ-'अता कीवो फ़ैज़ पे दरबार है 'उस्मान-ए-ग़नी का

रुक जाएँ मेरे काम, हसन ! हो नहीं सकताफ़ैज़ान मददगार है 'उस्मान-ए-ग़नी का

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।