ऐसा हुस्न-ओ-जमाल ! ना-मुम्किन !कोई उन की मिसाल ! ना-मुम्किन !
बैठ जाए जो उन के क़दमों मेंउस को आए ज़वाल ! ना-मुम्किन !
कोई उन की मिसाल ! ना-मुम्किन !कोई उन की तरह ग़ुलामों काऐसे रखे ख़याल ! ना-मुम्किन !
कोई उन की मिसाल ! ना-मुम्किन !
क़ुदसियों ने कहा शब-ए-मे'राजऐसा ओज-ए-कमाल ! ना-मुम्किन !
कोई उन की मिसाल ! ना-मुम्किन !
बा'द उन के कोई नबी आएसोचना भी मुहाल ! ना-मुम्किन !
कोई उन की मिसाल ! ना-मुम्किन !
भेजता जो रहे दुरूद उन परवो रहे ख़स्ता-हाल ! ना-मुम्किन !
कोई उन की मिसाल ! ना-मुम्किन !
चश्म-ए-मा-ज़ाग़ के सिवा, सरवर !रूयत-ए-ज़ुल-जलाल ! ना-मुम्किन !
कोई उन की मिसाल ! ना-मुम्किन !
केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।