नात लिरिक्स

Aye Sabz Gumbad Wale Manzoor Dua Karna

ऐ सब्ज़ गुंबद वाले मंज़ूर दुआ करना

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

ऐ सब्ज़ गुंबद वाले ! मंज़ूर दु'आ करनाजब वक़्त-ए-नज़ा' आए, दीदार 'अता करना

ऐ नूर-ए-ख़ुदा ! आ कर आँखों में समा जानाया दर पे बुला लेना, या ख़्वाब में आ जानाऐ पर्दा-नशीं ! दिल के पर्दे में रहा करनाजब वक़्त-ए-नज़ा' आए, दीदार 'अता करना

ऐ सब्ज़ गुंबद वाले ! मंज़ूर दु'आ करनाजब वक़्त-ए-नज़ा' आए, दीदार 'अता करना

मै क़ब्र अँधेरी में घबराऊँगा जब तन्हाइमदाद मेरी करने आ जाना, मेरे आक़ा !रौशन मेरी तुर्बत को, ऐ नूर-ए-ख़ुदा ! करनाजब वक़्त-ए-नज़ा' आए, दीदार 'अता करना

ऐ सब्ज़ गुंबद वाले ! मंज़ूर दु'आ करनाजब वक़्त-ए-नज़ा' आए, दीदार 'अता करना

मुजरिम हूँ जहाँ भर का, महशर में भरम रखनारुस्वा-ए-ज़माना हूँ, दामन में छुपा लेनामक़बूल दु'आ मेरी, महबूब-ए-ख़ुदा ! करनाजब वक़्त-ए-नज़ा' आए, दीदार 'अता करना

ऐ सब्ज़ गुंबद वाले ! मंज़ूर दु'आ करनाजब वक़्त-ए-नज़ा' आए, दीदार 'अता करना

चेहरे से ज़िया पाई इन चाँद सितारों नेउस दर से शिफ़ा पाई दुख-दर्द के मारों नेआता है उन्हें, साबिर ! हर दुख की दवा करनाजब वक़्त-ए-नज़ा' आए, दीदार 'अता करना

ऐ सब्ज़ गुंबद वाले ! मंज़ूर दु'आ करनाजब वक़्त-ए-नज़ा' आए, दीदार 'अता करना

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।